Homemade Face Oil: सर्दियों में स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करेंगे एक्सपर्ट के बताए गए ये 2 घरेलू फेस ऑयल

सर्दियों में स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में त्वचा की अधिक देखभाल करने की जरूरत होती है। ऐसे में हम बाजार के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को लगाने की जगह घर की बनी चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी स्किन लंबे समय तक अच्छी बनी रहेगी। दरअसल, घरेलू चीजें हमारी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। जिसके चलते हमें ज्यादा से ज्यादा इन्हीं चीजों का यूज करना चाहिए। एक्सपर्ट भी घरेलू चीजों को लगाने की सलाह देते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ होममेड फेस आयल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिनको आप सर्दियों के लिए स्टोर करके आसानी से रख सकती हैं। इनके इस्तेमाल से पूरी विंटर आपकी स्किन ग्लो करेगी। इन फेस आयल को बनाने के तरीका हमें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया है। आइए जान लेते हैं कैसे आप इन्हें तैयार कर सकती हैं।
कोकोनट और केसर फेस आयल
सामग्री
- कोकोनट आयल - आधा कटोरी
- केसर - 4-5 धागे
- विटामिन ई कैप्सूल - 2
- एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
बनाने का तरीका
- इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लेना है।
- अब इसको आप हल्का गुनगुना करके करें और फिर इसमें केसर डालें।
- इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
- ऊपर से आप इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन - ई का कैप्सूल मिक्स करें।
- आप आसान सा फेस आयल बनकर एकदम तैयार है।
- इसको आप किसी भी कांच या प्लास्टिक की शीशी में भरकर रखें और रोज यूज करें।
ये भी पढ़ें: Winter Skin Care Tips: सर्दियों में निखर सकती है रुखी और डल स्किन, ट्राई करें ये 2 होमेमेड फेस मास्क
बादाम रोगन, ग्लिसरीन और हनी फेस आयल
सामग्री
- बादाम रोगन तेल - 4 बड़े चम्मच
- ग्लिसरीन - 1 बड़ा चम्मच
- शहद - आधा चम्मच
- नींबू - 1-2 बूंदें
बनाने के तरीका
- सबसे पहले आपको एक कटोरी में बादाम रोगन आयल को लेकर हल्का गुनगुना कर लेना है।
- साथ ही इसमें शहद, ग्लिसरीन भी मिला दें।
- अब इसको ठंडा होने के बाद ऊपर से नींबू का रस मिक्स करें और अच्छी तरह मिला दें।
- आपका फेस आयल बनकर एकदम तैयार है।
- इसको आप किसी भी कांच किस शीशी में भरकर रखें और नहाने के बाद या सोने से पहले फेस और लगाकर मालिश करें।
इन तेल का भी कर सकती हैं इस्तेमाल
आप बादाम रोगन और नारियल के तेल के अलावा जैस्मिन, चंदन, रोजमेर आयल से भी फेस आयल बना सकती हैं। यह सब तेल आपके चेहरे को सर्दियों के मौसम में हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप यदि इस मौसम में भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाएं रखना चाहती हैं, तो इनको जरूर प्रयोग करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।