Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

सर्दियों में दिनभर बना रहेगा चेहरे पर ग्लो अगर ये करेंगी ये काम

अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों के मौसम में चेहरे का ग्लो बना रहे तो आप इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2024-12-18, 22:09 IST
skin care tips

 सर्दियों के मौसम में स्किन का ग्लो बना रहे इसके लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने के बाद चेहरे का ग्लो कम हो जाता है। वहीं सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई और कली नजर आती है। वहीं सर्दियों में चेहरे का ग्लो बना रहे इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं और इन टिप्स को फॉलो करने से सर्दियों में दिनभर बना चेहरे का ग्लो बना रहेगा। वहीँ चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए आप इन टिप्स को आप अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।

सुबह और शाम को करें ये काम

face wash skin

सर्दियों सुबह उठाने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें और इसके लिए आप क्लींजर का इस्तेमाल करें। क्लींजर की मदद से चेहरे की पर जमी धूल मिटटी साफ़ हो जाती है साथ ही क्लींजर का सही तरह से इस्तेमाल करने से चेहरे से जुड़ी समस्या कम होगी और चेहरे पर ग्लो भी आएगा । वहीं क्लींजर का चुनाव आप स्किन टाइप के अनुसार चुने साथ ही आप एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- जानिए क्या होते हैं क्ले क्लींजर और कैसे करें इन्हें इस्तेमाल

सुबह शाम करें चेहरे को मॉइस्चराइज

चेहरे का ग्लो बनाये रखने और ड्राईनेस को दुर करने के लिए आप मॉइस्चराइज का इस्तेमाल करें। मॉइस्चराइज का इस्तेमाल करें से जहां त्वचा की नमी बनी रहेगी तो साथ ही स्किन हाइड्रेट भी रहेगी। मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल आप चेहरे को धोने के बाद करें और इसके लिए आप बेस्ट मॉइस्चराइजर का चुनाव करें। वहीं मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल आप रात को भी करें।

बाहर जाने के दौरान करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल

sunscreen apply tips

सर्दियों के मौसम में चेहरे का ग्लो बना रहे इसके लिए आप बाहर जाने के दौरान सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने सूरज की हनीकरक किरणों से बचा जा सकता है साथ ही ये चेहरे को कला होने से भी बचाएगा। वहीँ सनस्क्रीन का इस्तेमाल आप हर 4 घंटे के बाद करे और इसके लिए आप बेस्ट सनस्क्रीन का चुनाव करें।

इसे भी पढ़ें- ड्राई स्किन के लिए बेस्ट हैं ये सनस्क्रीन, मिलेगा सन डैमेज से प्रोटेक्शन और कालापन भी रहेगा कोसों दूर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit-freepik/her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।