शादी से जुड़ा हर फंक्शन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है और इसके लिए वह हर लुक को लेटेस्ट ट्रेंड में चल रही चीजों के अनुसार ही चुनती हैं। किसी भी लुक को खास बनाने के लिए परफेक्ट मेकअप का रोल अहम होता है। हालांकि इसके लिए आपको कई कलरफुल ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे।
बात अगर हल्दी लुक की करें तो ये खासकर दिन के समय निभाई जाने वाली रस्म है और इसमें ज्यादातर सटल कलर पैलेट और कॉम्बिनेशन की मदद लेकर ही मेकअप लुक क्रिएट करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं कुछ आसान मेकअप लुक्स जिन्हें आप हल्दी सेरेमनी के लिए ट्राई कर सकती हैं।
विंग आईलाइनर मेकअप लुक
View this post on Instagram
- थोड़ा बोल्ड और सटल लुक का कॉम्बिनेशन रखना चाहती हैं तो इस तरह से विंग-आईलाइनर लुक बेहद जरूरी होता है।
- इस तरह के लुक के साथ आई लिड पर ब्राउन, ऑरेंज, मजेंटा पिंक जैसे कलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लिप्स के लिए आप ग्लॉसी या मैट फिनिश की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
- ध्यान रहे कि आप विंग-आईलाइनर को पतले से पतला लगायें।
इसे भी पढ़ें :मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस दुल्हन के लिए हैं बेहद खास
ड्युई मेकअप लुक
View this post on Instagram
- ड्युई मेकअप लुक में मिनिमल मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है और यह देखने में बेहद नेचुरल नजर आता है।
- इस लुक में ज्यादातर पिंक कलर की पैलेट का इस्तेमाल किया जाता है।
- बेस मेकअप का रोल बेहद अहम होता है, क्योंकि इसके लिए आपको स्किन केयर रूटीन पर खास ध्यान देना चाहिए।
- ऐसा इसलिए क्योंकि मेकअप लुक को नेचुरल और ड्युई फिनिश देने के लिए आपको स्किन को हाइड्रेटेड बनाना बेहद जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें : दिखना है हल्दी सेरेमनी में सबसे अलग और खूबसूरत तो साड़ी के ये खूबसूरत डिजाइंस करें ट्राई
ब्राउन मेकअप लुक
- ब्राउन कलर पैलेट देखने में काफी वार्म लुक देने में मदद करता है।
- इस तरह के मेकअप लुक के साथ आप लिप्स के लिए भी ब्राउन या न्यूड कलर के लिप शेड को चुनें।
- वहीं चेहरे पर आप कंटूरिंग की जगह ब्रोंजर का इस्तेमाल ज्यादा करें।
अगर आपको हल्दी सेरेमनी के लिए ब्राइडल मेकअप लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों