चावल के आटे से इस तरह से करें बालों को स्ट्रेट

स्ट्रेट बालों का ट्रेंड आजकल फैशन में है। इसके लिए बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। शैंपू से लेकर बाजार में हेयर पैक्स तक आते हैं, जो बालों को स्ट्रेट करने का दावा करते हैं। इतना ही नहीं, हेयर स्ट्रेटनिंग, रिबॉन्डिंग और अन्य कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट्स हैं, जो बालों को इंस्टेंट स्ट्रेट कर देते हैं। मगर इन सभी ट्रीटमेंट्स में केमिकल और हीटिंग इक्युप्मेंट्स की मदद ली जाती है, जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं।
ऐसे में अगर आप बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं तो घरेलू नुस्खों की मदद ले सकती हैं। इससे आपके बाल भले ही इंस्टेंट स्ट्रेट न हों, मगर नियमित रूप से अगर आप इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल नेचुरली स्ट्रेट हो जाएंगे।
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि घर पर कैसे बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है-
सामग्री
- 2 कप चावल का आटा
- 1 अंडा
- 3 बड़े चम्मच शेहद
- 1 कप दूध
- 1 1/2 कप मुलतानी मिट्टी
- 3 बड़े चम्मच गुलाब जल
इसे जरूर पढ़ें: बालों की देखभाल में इस तरह करें मुलेठी को शामिल
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में चावल का आटा और मुलतानी मिट्टी लें।
- अब इस मिश्रण में दूध डालें। अगर दूध मिलाने से स्मूद पेस्ट तैयार नहीं हो रहा है तो इसमें आप थोड़ा गुलाब जल मिला सकती हैं।
- इसके बाद आप इस मिश्रण में एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक लगाएं।
- बालों में यह होममेड हेयर मास्क लगाने से पहले अच्छी तरह से कंघी कर लें।
- अब इस मास्क को बालों में तब तक लगा रहने दें, जब तक यह सूख नहीं जाता है।
- जब यह हेयर मास्क सूख जाए तो बालों को वॉश कर लें।
- अब बालों के 50% सूखने के बाद आप बालों को कंडीशन करें।
- इसके लिए एक बाउल में शहद और गुलाब जल को मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को बालों की लेंथ में अच्छी तरह से लगाएं।
- इसे 30 मिनट तक बालों में लगाएं रखें और फिर बालों को वॉश कर लें।
फायदे
1. चावल विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। बालों में इसे लगान से बालों में कसाव आता है। यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। आप बालों पर केवल चावल का आटा ही नहीं बल्कि चावल का पानी या माढ़ भी यूज कर सकती हैं, इससे भी आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।
2. अगर आपके बाल रूखे हैं तो चावल का हेयर पैक आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। चावल में इनोसिटोल और कार्बोहाइड्रेट होता है। यह बालों के रूखेपन को दूर करता है और बालों में अनोखी चमक लाता है।
इसे जरूर पढ़ें: केवल 7 स्टेप्स में ‘मिल्क हेयर मास्क’ से करें बालों की स्ट्रेटनिंग
3. चावल को बालों में लगाने से उसकी थिकनेस भी बढ़ती है। आपको बता दें कि चावल में एमिनो एसिड भी पाया जाता है, जो बालों को घना और मुलायम बनाने के साथ थिक भी बनाता है। बेस्ट बात तो यह है कि चावल के पानी का इस्तेमाल किसी भी तरह के बालों पर किया जा सकता है।
4. स्कैल्प को क्लीन करने के लिए चावल के आटे का प्रयोग किया जा सकता है। आप चावल के आटे या पाउडर से स्कैल्प के लिए स्क्रब भी बना सकती हैं। आप केवल शहद में चावल का पाउडर मिलाकर स्कैल्प को साफ कर सकती हैं।
5. चावल के पानी को फर्मेंट करके यूज करना और भी बेहतर होता है। इसमे पिटेरा नाम का तत्व होता है, जो विटामिन, एमिनो एसिड और कार्बनिक एसिड से भरपूर होता है। बालों की सेहत के लिए यह सभी तत्व बेहद लाभकारी होते हैं।
इस तरह से देखा जाए तो चावल हर तरह से बालों के लिए एक वरदान है। आप इस हेयर पैक का नियमित रूप से हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर अपने बालों को न केवल स्ट्रेट कर सकती हैं बल्कि बालों को अनेक फायदे पहुंचा सकती हैं।
यह आर्टिकल अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह के ब्यूटी हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।