Hair Porosity टेस्ट: 1 गिलास पानी से जानें कि आपके बालों को प्रोटीन चाहिए या सिर्फ मॉइश्चर
-1793803544404.webp)
बालों को खूबसूरत बनाने और उनकी देखभाल करने के लिए सबसे जरूरी है अपने बालों के प्रकार को समझना। बाजार में मिलने वाले महंगे शैंपू, कंडीशनर, सीरम और हेयर मास्क इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार बाल रूखे और बेजान बने रहते हैं, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान हो जाती हैं। ऐसे में अपने बालों के सही प्रकार के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है।
बिना यह जाने कि आपके बालों को किस समय प्रोटीन की खास जरूरत है या फिर केवल मॉइश्चर की, आप तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती रहती हैं, जिसका मनचाहा फायदा नहीं मिल पाता। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे 'हेयर पोरसिटी' टेस्ट आजमाकर अपने बालों के टाइप का आसानी से पता लगा सकती हैं।
क्या होती है हेयर पोरसिटी?
हमारे बालों की बाहरी परत को 'क्यूटिकल' कहा जाता है। यह परत कितनी खुली हुई है या बंद है, इसी के आधार पर बालों की पोरसिटी तय होती है। पोरसिटी मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है -
1. लो पोरसिटी
ऐसे बालों में क्यूटिकल्स की परत बहुत कसकर बंद होती है। इस वजह से नमी या पानी आसानी से बालों के अंदर नहीं जा पाता है, जिसके कारण बाल धोते समय देर से गीले होते हैं और इन पर लगाए गए प्रोडक्ट्स अक्सर सतह पर ही जमे रहते हैं।

2. मीडियम पोरसिटी
इसमें बालों की बाहरी परत हल्की सी खुली होती है, जिससे नमी आसानी से बाल के अंदर चली जाती है और लंबे समय तक टिकी रहती है। इस तरह के बालों को सबसे सेहतमंद माना जाता है।
3. हाई पोरसिटी
इस स्थिति में क्यूटिकल्स में काफी बड़े गैप या छेद होते हैं। इसमें पानी और नमी बहुत तेजी से अंदर तो चली जाती है, उतनी ही तेजी से बाहर भी निकल जाती है। इस वजह से बाल हमेशा सूखे, उलझे और फ्रिजी नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- Hairfall से हैं परेशान? ऑफिस जाने वाली महिलाएं रोज 5 मिनट फॉलो करें ये हेयर केयर रूटीन
घर पर हेयर पोरसिटी जानने के तरीके
अगर आप घर बैठे अपने बालों का प्रकार जानना चाहती हैं, तो यह आसान 'वाटर फ्लोट टेस्ट' आजमा सकती हैं -
- सबसे पहले अपने बालों को किसी माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह धोकर सुखा लें। ध्यान रखें कि बालों में कोई तेल, सीरम या कंडीशनर लगा हुआ नहीं होना चाहिए।
- अब एक कांच का साफ ग्लास लें और उसमें सादा पानी भर लें।
- अपने सिर से एक या दो साफ बाल तोड़कर पानी से भरे इस ग्लास के ऊपर डाल दें।
- अब पांच से सात मिनट तक बिना हिलाए देखें कि बाल पानी की सतह पर तैर रहा है या नीचे बैठ गया है।
ऐसे पहचानें बालों का प्रकार
अगर बाल पानी की सतह पर तैर रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके बालों को भारी प्रोटीन या हैवी बटर की जरूरत नहीं है। इन्हें सिर्फ हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर और हल्के गर्म पानी की भाप की जरूरत होती है।
- अगर बाल पानी के ठीक बीच में तैर रहा है, तो ऐसे बालों को सामान्य मॉइश्चराइजर और महीने में एक बार हल्के प्रोटीन ट्रीटमेंट देने की आवश्यकता होती है।
- अगर बाल पूरी तरह नीचे बैठ गया है, तो इसका सीधा मतलब है कि बाल काफी डैमेज और पोरस हो चुके हैं। ऐसे बालों को डीप प्रोटीन ट्रीटमेंट देने की बहुत ज्यादा जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ हेयर फॉल नहीं! मेनोपॉज आने पर बालों में दिखाई देते हैं ये 4 बदलाव
निष्कर्ष: बालों की सही देखभाल करने के लिए समय रहते उनके टाइप और पोरसिटी के बारे में जानना बहुत जरूरी है। यह आपके बालों को लंबे समय तक सेहतमंद और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। एक बार जब आप इन आसान टिप्स को आजमाकर घर बैठे अपने बालों के प्रकार का पता लगा लेती हैं, तो बालों की डेली केयर करना बेहद आसान हो जाता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: freepik
- क्या हेयर पोरोसिटी समय के साथ बदल सकती है?
- हां, बार-बार बालों को कलर करने, ब्लीच कराने, केमिकल ट्रीटमेंट और ज्यादा हीटिंग टूल्स इस्तेमाल करने से बालों की पोरोसिटी बदल सकती है।
- क्या लो पोरोसिटी वाले बालों पर हैवी ऑयल लगाना चाहिए?
- नहीं, लो पोरोसिटी वाले बालों पर नारियल या अरंडी जैसा भारी तेल लगाने से वह बाल के ऊपर जम जाता है। इसके लिए जोजोबा या आर्गन ऑयल जैसे हल्के तेल बेहतर होते हैं।
- हाई पोरोसिटी वाले बालों की देखभाल कैसे करें?
- ऐसे बालों में नमी को लॉक करने के लिए लीव-इन कंडीशनर, हैवी बटर (जैसे शिया बटर) और regular प्रोटीन हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।