महंगे कंडीशनर होंगे फेल! गुड़हल का ये देसी नुस्खा 30 मिनट में देगा सैलून जैसी शाइन

Hair Care Tips: आजकल हर कोई अपने बालों की केयर को लेकर काफी परेशान है और खासकर लड़कियों को इसकी ज्यादा फिक्र होती है। अब आप अपने महंगे कंडीशनर और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को अलविदा कह सकते हैं, क्योंकि आपके बालों की असली देखभाल आपके गार्डन में ही मौजूद है। जी हां, गुड़हल के फूल से बना नेचुरल हेयर कंडीशनर आपके बालों को वो सॉफ्टनेस और शाइन देगा, जिसके लिए आप पार्लर की दौड़ लगाना छोड़ देंगी। यह कोई नया नुस्खा नहीं, बल्कि दादी-नानी के जमाने का तरीका है।
क्यों है गुड़हल बालों के लिए वरदान?
गुड़हल को बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके फूलों और पत्तियों में अमीनो एसिड होता है जो कि बालों को पोषण देता है, केराटिन को बढ़ाता है और हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है। यह नेचुरल कंडीशनर बालों को रूखा होने से बचाता है और स्कैल्प को ठंडा रखता है।
इस कंडीशनर को कैसे बनाएं?
इस देसी कंडीशनर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बनाने के लिए कोई मिलावटी या महंगी चीज नहीं लगती। आपको बस 3 चीजें चाहिए-
- गुड़हल के ताजे फूल और पत्तियां - 8 से 10
- मेथी के बीज - 1 बड़ा चम्मच, रातभर भिगोए हुए
- अलसी के बीज - 1 बड़ा चम्मच

image credit- (Pinterest/Etsy)
यह भी पढ़ें- शैंपू छोड़ शिकाकाई और रीठा से धोएं बाल, मिलेंगे मजबूत और घने केश
बनाने का आसान तरीका
यह नेचुरल पैक बनाना काफी आसान है। यह थोड़ी सी चीजों के साथ काफी जल्दी बन जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने के आसान तरीके के बारे में।
- रातभर भिगोई हुई मेथी और अलसी के साथ गुड़हल के फूल और पत्तियों को मिक्सर में डालें। थोड़ा पानी डालकर इसे एकदम स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। ध्यान रहे कि बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक कवर हो जाए। लगाने के बाद इसे 30 मिनट तक छोड़ दें, ताकि आपके बालों को अच्छे से पोषक तत्व मिलें।
- पूरे 30 मिनट बाद किसी सल्फेट-फ्री शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा करने के बाद आपको पहली बार में ही फर्क दिखने लगेगा।

Image Credit-(Pinterest/Etsy)
यह भी पढ़ें- Hair Styling Tools से बाल दिखते हैं खूबसूरत, इन बातों का रखें ध्यान
क्या होगा फायदा?
इस नेचुरल पैक को लगाने से आपके बालों को काफी फायदे मिलेंगे, जिससे आपके बाल मुलायम और शाइनी बनेंगे।
- यह नेचुरल पैक आपके बालों को केमिकल के बिना ही मुलायम, सॉफ्ट सिल्की और शाइनी बनाता है।
- इससे बाल उलझते नहीं हैं, टूटते कम हैं।
- इससे आपके बालों को नेचुरल कंडीशनिंग मिलती है। आप इसका यूज हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main image Credit- (Pinterest/The Home Growns)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।