Hairfall से हैं परेशान? ऑफिस जाने वाली महिलाएं रोज 5 मिनट फॉलो करें ये हेयर केयर रूटीन

ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए सुबह का समय काफी भागदौड़ वाला होता है। उठने से लेकर तैयार होने, नाश्ता करने और समय पर ऑफिस पहुंचने तक कई काम करने होते हैं। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए अलग से समय निकालना मुश्किल हो जाता है। कई महिलाएं बालों को ठीक से सुलझाने और उनकी केयर करने के बजाय जल्दी-जल्दी तैयार होकर निकल जाती हैं, लेकिन बालों की केयर के लिए हर दिन लंबा समय देना जरूरी नहीं है।
ऑफिस जाने वाली महिलाएं बालों की देखभाल कैसे करें?
आप कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर भी आप बालों को उलझने और ड्राई होने से बचा सकती हैं। इसके बारे में Surya Brasil की फाउंडर और CEO क्लेलिया सेसिलिया एंजेलॉन ने व्यस्त महिलाओं के लिए कुछ हेयर केयर टिप्स दिए हैं। जैसे- नहाने से पहले बालों को सुलझाना, शैंपू करते समय सिर की मसाज करना, गीले बालों को तौलिए से न रगड़ना। इन्हें आप अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
image credit- magnific
1. नहाने से पहले बालों को सुलझाएं
कई महिलाएं सुबह के समय जल्दी-जल्दी में कंघी करने लग जाती हैं, लेकिन जल्दी में बालों को खींचकर कंघी करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। इससे बाल ज्यादा टूटते हैं। इसलिए नहाने से पहले चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सुलझा लें।
- पहले बालों के सिरों पर कंघी करें, फिर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ बढ़ें।
- गीले बालों को जोर से कंघी करने से बचें, क्योंकि इस समय बाल तेजी से टूटते हैं।
यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही बाल हो जाते हैं रूखे और बिखरे? बिना धोए ऐसे पाएं खूबसूरत वेव्स
2. शैंपू करते समय करें सिर की मसाज
जब भी आप बाल धोएं, तो उंगलियों के पोरों से सिर की त्वचा पर करीब दो मिनट तक गोल-गोल हाथ से मसाज करें। इससे स्कैल्प पर जमी गंदगी साफ होती है। बस ध्यान रखें कि नाखूनों से सिर को न खुजलाएं।
3. कंडीशनर को तुरंत न धुलें
कुछ महिलाएं शैंपू के बाद कंडीशनर लगाकर तुरंत धो लेती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। कंडीशनर लगाने के बाद उसे कुछ मिनट बालों में रहने दें। इस दौरान बालों को गर्म तौलिये या हेयर कैप से ढक भी सकती हैं। फिर पानी से बालों को धो लें।
image credit- magnific
4. गीले बालों को तौलिये से न रगड़ें
कई बार महिलाएं जल्दी-जल्दी में गीले बालों को तौलिए से रगड़-रगड़कर सुखाने लगती हैं। बाल टूटने की सबसे बड़ी वजह यह भी है। आप बाल धोने के बाद माइक्रोफाइबर तौलिये या सूती कपड़े से सुखाएं।
5. रात में बालों को खुला न छोड़ें
सोने से पहले बालों की चोटी बना लें या उन्हें ढीले जूड़े में बांध सकती हैं। इससे बालों का उलझना कम होता है। साथ ही आप तकिए पर सैटिन या सिल्क का कवर लगाएं। इससे भी बाल उलझते नहीं है।
यह भी पढ़ें- कैस्टर ऑयल या नारियल तेल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा है ज्यादा बेहतर?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
- बिजी रूटीन में बाल झड़ने से रोकने का सबसे पहला कदम क्या है?
- नहाने से पहले चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सुलझाएं और गीले बालों पर कभी भी जोर से कंघी न चलाएं।
- बाल सुखाते समय कौन सी सबसे बड़ी गलती नहीं करनी चाहिए?
- बालों को साधारण तौलिए से जोर-जोर से रगड़कर सुखाने से बचें। इसकी जगह माइक्रोफाइबर तौलिए या सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।
- रात को सोते समय बालों को उलझने और टूटने से कैसे बचाएं?
- रात में बालों को खुला छोड़ने के बजाय ढीली चोटी बनाएं और कॉटन की जगह सैटिन या सिल्क पिलो कवर का उपयोग करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।