Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

बालों से जुड़ी इन गलतियों से बाल होते हैं और भी ज्‍यादा सफेद, आप दिखती हैं बूढ़ी

वह कौन से हेयर मिस्टेक्स हैं, जिसके कारण से आपके बाल और भी ज्यादा सफेद हो रहे हैं, आइए एक्सपर्ट से जानें। 
Updated:- 2022-04-01, 12:07 IST
hairstyles that make you look older

फेस-फ्लैटरिंग हेयरकट से लेकर ट्रेंडी स्टाइल और टाइमलेस कलरिंग तक, ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप सैलून में अच्छे शेप-अप की ताकत से जवां दिख सकती हैं। इसके विपरीत, कई सामान्य गलतियां हैं जो कई महिलाएं अपने बालों के साथ करती हैं। यह गलतियां उन्‍हें उम्र से बढ़ा दिखा सकती हैं।

जी हां प्रीमेच्योर एजिंग एक आम समस्या है, जिससे हर महिला गुजरती है। चाहे वह स्किन केयर के लिए हो या हेयर केयर के लिए। हम अपने बालों का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं और उनमें अनेक तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण हमारे बाल समय से पहले ही सफेद होना शुरू हो जाते हैं।

यहां पर कुछ कॉमन हेयर केयर मिस्टेक्स हैं, जिसके कारण हमारे बाल समय से पहले ही सफेद हो जाते हैं। आइए इनके बारे में प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट और संस्थापक और अध्यक्ष, डॉ. निवेदिता दादू के डर्मेटोलॉजी क्लिनिक की डॉक्‍टर निवेदिता दादू से जानें।

डाई या कलर का इस्‍तेमाल

hair mistakes make you look older expert

अपने बालों के लिए सबसे बड़ी गलती हम यह करते हैं कि सफेद बालों को छुपाने के लिए हम उसे डाई या कलर करना शुरू कर देते हैं। बालों को कलर या डाई करना, उन्हें ड्राई, रूखा, बेजान और खराब बना सकता है। साथ ही बाल पहले से ज्‍यादा सफेद होने लगते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:आपकी ये हेयर केयर मिस्टेक्स बालों को बना सकती हैं फ्रिज़ी

जरूरत से ज्‍यादा प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल

हम अपने बालों पर ना जाने कितने तरह के शैंपू, कंडीशनर और हेयर सीरम और पता नहीं कितने तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। किसी भी हेयर केयर प्रोडक्ट को बालों पर लगाने से पहले हमें सबसे पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि हमें जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट्स नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि हेयरकेयर प्रोडक्ट्स के ओवरलोड से यह हमारे बालों पर बिल्ड अप हो जाते हैं और बालों के टूटने और सफेद होने का कारण बनते हैं।

हीटिंग प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल

hair mistakes make you look older

बालों को ब्लो ड्राई करना और उनमें अनेक तरह के ड्रायर्स और हीट प्रोडक्ट्स यानी स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से भी बाल सफेद होने शुरू हो जाते है। स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की समस्‍या बढ़ने लगती हैं और बाल ड्राई और बेजान से दिखने लगते हैं। इसके लिए आप स्टाइलिंग टूल्स का कम से कम प्रयोग करें और इस्तेमाल करने से पहले बालों में हाई क्वालिटी के डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट का प्रयोग करें।

हेयर केयर सप्लीमेंट्स का इस्‍तेमाल ना करना

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, हमारे बालों में भी बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। हमारी डाइट और हमारे लाइफस्टाइल में भी बहुत तरह के बदलाव होते हैं। जिसके कारण कई बार हमारे बालों को एक्स्ट्रा सपोर्ट की जरूरत होती है। जैसे कि बायोटिन और हेयर सप्लीमेंट्स, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं। यह हमारे बालों को प्रीमेच्योर एजिंग से भी बचाते हैं।

हाइड्रेशन की कमी

hairstyles mistakes make you look older

बढ़ती उम्र के साथ हम सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि हम बालों के टेक्सचर और कलर को भूल जाते हैं। क्योंकि एजिंग के साथ ड्राई और डैमेज बाल एक आम समस्‍या है। इसलिए हमें ऐसे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें हाइड्रेशन की मात्रा ज्यादा हो और वह हमारे बालों को नेचुरल ऑयल दें और हमारे ड्राई और डैमेज्ड बालों को टूटने से रोकें। यह ना सिर्फ बालों को टूटने से बचाता है बल्कि यह बालों को समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है।

इसे जरूर पढ़ें:आपकी ये 5 गलतियां बालों को कमजोर बना सकती हैं

अगर आप भी यह गलतियां करती हैं तो आप अपने बालों को और भी ज्‍यादा सफेद कर सकती हैं। साथ ही यह आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती हैं। इसलिए बालों से जुड़ी गलतियों को करने से बचें।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। बालों से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।