डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान तो ये होममेड मास्क आएंगे काम

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपने स्कैल्प का खास ध्यान रखना चाहिए। इसलिए बालों में आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
Updated:- 2022-07-19, 17:41 IST
homemade mask for dandruff

चाहे सर्दी हो या गर्मी कुछ लोगों को डैंड्रफ की समस्या हमेशा रहती है। जिसके कारण उनका स्कैल्प सफेद रहता है, जो देखने में भी अच्छा नहीं लगता है। हालांकि, मार्केट में डैंड्रफ की समस्या को कम करने के लिए कई शैंपू मौजूद हैं। लेकिन यह इतने असरदार नहीं होते हैं। कई बार तो इन शैंपू से बाल ज्यादा खराब हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। आप नेचुरल चीजों से हेयर मास्क बना सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको डैंड्रफ को कम करने के लिए ऐसे हेयर मास्क बनाना सिखाएंगे, जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा लेंगी। साथ ही आपके बाल अच्छे होने लगेंगे।

डैंड्रफ क्यों होते हैं?

  • हमारे स्कैल्प में‘मैलेसेजिया’ नाम का एक फंगस पाया जाता है। जब इसकी मात्रा बढ़ने लगती है तब डैंड्रफ की समस्या होने लगती है।
  • इसके अलावा जिन लोगों का स्कैल्प ड्राई रहता है, उनके डैंड्रफ जल्दी होता है।
  • शैंपू न करना भी डैंड्रफ का कारण बन सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि हफ्ते में कम से कम तीन बार सिर जरूर धोना चाहिए।
  • मेडिकल कंडीशन की वजह से भी यह समस्या हो जाती है।

गुड़हल के पत्तों से बनाएं मास्क

hibiscus hair mask for dandruff

गुड़हल का फूल स्वास्थ्य से लेकर त्वचा तक के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या होती है, उनके लिए इसके पत्ते किसी वरदान से कम नहीं है।

आवश्यक सामग्री

  • 10-12 गुड़हल के पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच मेथी के दाने
  • 1/2 कप दही

बनाने का तरीका

  • हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक कप पानी में मेथी के दानो को रातभर भिगोकर रखना होगा।
  • अगली सुबह मिक्सी में गुड़हल, मेथी के दाने और 1/2 कप दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसका गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • लीजिए तैयार है आपका डैंड्रफ के लिए हेयर मास्क।

लगाने का तरीका

tips to use hair mask

  • गुड़हल से बने इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं।
  • स्कैल्प पर लगाना न भूलें।
  • इसके बाद करीब 30 मिनट तक इंतजार करें या फिर जब तक यह सूख न जाए।
  • अब माइल्ड शैंपू से अपने बाल धो लें।
  • इस हेयर मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकती हैं।
  • कुछ ही समय में आपको असर दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें:स्कैल्प में ड्राईनेस और फ्रिजी बालों के लिए जबरदस्‍त हैं ये घरेलू नुस्‍खे

एवोकाडो हेयर मास्क

avocado hair mask for dandruff

एवोकाडो में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जिससे स्कैल्प हेल्दी रहता है। इसलिए इससे बना हेयर मास्क डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करेगा।

आवश्यक सामग्री

  • 1 पका हुआ एवोकाडो
  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पके हुए एवोकाडो को फॉर्क की मदद से मैश कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई लंप्स न रहें।
  • अब इसमें 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच जैतून का तेल डालें।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपका हेयर मास्क।

इसे भी पढ़ें:सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 DIY हेयर पैक

लगाने का तरीका

  • इस मास्क को अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें।
  • जब यह सूख जाए तब अपने बालों को शैंपू से धो लें।
  • इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें।

नोट: बालों में किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।