Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

Hair Care Tips: सिर पर कई जगह से कम हो गए हैं बाल, तो रीग्रोथ के लिए इस्तेमाल में लाएं किचन में रखी ये चीजें

बालों के झड़ने का कारण बदलता मौसम और इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट हो सकते हैं। इन्हें बदलना जरूरी होता है।
Updated:- 2024-01-23, 19:45 IST
Hair regrowth tips

बाल लंबे और घने नजर आए ऐसा हर कोई चाहता है इसलिए हम कई बार बालों को हेल्दी रखने के लिए हेयर स्पा करवाते हैं तो अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं ताकि बालों की ग्रोथ अच्छी रहे साथ ही वो हेल्दी नजर आए। लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भूल जाते हैं कि बदलता मौसम और लाइफस्टाइल की का असर बालों पर हो रहा है जिसकी वजह से वो झड़ना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप किचन में मौजूद इस आर्टिकल में बताई गई चीजों का इस्तेमाल करें ताकि आपके बाल झड़ने कम हो जाएं।

मेथी के बीज का करें इस्तेमाल

Methi dana for hair

मेथी के बीज बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं इसलिए आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसमें निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों को टूटने से बचाता है साथ ही ग्रोथ को भी अच्छा करता है। इसका आप पैक बनाकर बालों में लगा सकती हैं। आप चाहे तो ऑयल भी बनाकर इससे मसाज कर सकती हैं। इसके लिए आपको मेथी को एक रात पहले भिगोकर रखना है इसके बाद इसे पीसकर इसमें एसेंशियल ऑयल मिक्स करके बालों में 30 मिनट के लिए लगाना है। इससे आपके बालों की ग्रोथ कुछ ही महीनों में काफी अच्छी हो जाएगी। 

चुकंदर का करें इस्तेमाल

beetroot for hair

आजकल हर मौसम में आपको चुकंदर देखने को मिल जाएंगे। आप इसे इस्तेमाल भी कर (मेकअप टिप्स) सकती हैं। बालों में लगाने से उनका झड़ना और पतले होने की समस्या दूर हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इसके रस को निकालकर शहद के साथ मिलाकर लगने से आपके बालों की दोबारा ग्रोथ होनी शुरू हो जाएगी। इसलिए आपको ये भी जरूर ट्राई करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चेहरे की त्वचा को जवां रखने में मदद करते हैं घर में मौजूद ये इन्ग्रेडिएन्ट्स

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो ऐसे में आपको जल्दी ही एक्सपर्ट (स्किन केयर टिप्स) की सलाह लेनी चाहिए।
  • बालों के टेक्सचर के हिसाब से चीजों का इस्तेमाल करें ताकि उनकी ग्रोथ अच्छी हो सके।
  • इन उपायों के साथ-साथ खानपान अच्छा रखें और पर्याप्त नींद लें।

इसे भी पढ़ें: चमकदार त्वचा पाने के लिए करें इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल, 2 हफ्ते में दिखेगा असर

नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।  यहां क्लिक करें- 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।