850 की रेंज में बालों को सिल्की और शाइनी बनाने वाले ये बेहतरीन हेयर प्रोडक्ट्स आजमाइए

क्या लंबे बाल पाने की उम्मीद कर-करके आप थक गई हैं? लेकिन बाल वैसे के वैसे ही हैं।
और क्या आप एक ऐसे शैंपू की तलाश में हैं? जो ना केवल बालों की ग्रोथ दें बल्कि आपके बालों को शाइनी और हेल्दी भी बनाता हो।
तो आज हम आपके लिए ऐसे शैंपू और कंडीशनर की लिस्ट लेकर आए है जिससे ना केवल आपको अपने शैंपू को ढूढने में हेल्प मिलेगी, बल्कि आप अपने जेब के हिसाब से इसे आसानी से ले भी पाएगी। आइए 850 रूपये के अंदर मिलने वाले कुछ शैंपू और कंडीशनर के बारे में जानते हैं।
L'Oréal Paris Total Repair 5 Restoring शैंपू, 850 रुपये
यह प्रोडक्ट बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आपके बाल ड्राई और डैमेज है तो यह आपके लिए सबसे अच्छा शैंपू है। एक बार इस शैंपू से अपने बालों को धोने के बाद ही आपको अपने बाल सॉफ्ट लगने लगेंगे और बाल सुखाने के बाद तो और भी ज्यादा शाइनी लगने लगते है।
Read more: 450 की रेंज वाले बेहतरीन मस्कारा प्रॉडक्ट्स लगाकर दीजिए अपनी आंखों को दिलकश लुक
Herbal Essence Hello हाइड्रेशन शैंपू और कंडीशनर, 660 रुपये
अगर आपके बाल ड्राई हैं तो यह जोड़ी या शैंपू और कंडीशनर अद्भुत तरीके से काम करती है। इसमें कोकोनेट मिल्क और ऑर्किड अर्क होता है जो हाइड्रेशन देने के लिए ही है और विश्वास करें, यह बेहद किफायती है और केवल एक बार धोने के बाद आपके बालों को शाइनी बना देगा। साथ ही इसमें से आने वाली खुशबू आपको बहुत अच्छी लगेगी।
Dove Colour Rescue शैंपू, 120 रुपये
डव शैंपू कलर बालों के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाता है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह हैं कि इसमें माइक्रो मॉश्चराजर सीरम होता है जो कलर से होने वाले नुकसान से बालों को रिपेयर करता है। यह फाइबर एक्टिवेस से भी जुड़ा है जो बालों की गहराई से बदलने, कलर को लॉक करने और इसे लंबे समय तक बनाये रखने में हेल्प करता है।
Read more: कम बजट के ये परफ्यूम दिनभर आपको रखेंगे फ्रैश
Bblunt Full On Volume कंडीशनर, 400 रुपये
यह विशेष रूप से फाइन हेयर के लिए डिजाइन किया गया है, बालों के घनेपन को कम किए बिना यह कंडीशनर आपके बालों को मॉइश्चराइज करता है। जबकि अन्य बालों को कंडीशनर करने पर बाल पतले लगने लगते है। साथ ही इसमें प्रोविटामिन बी 5 और ग्लिसरीन आपके बालों को नई जान देते है और आपके बाल बाउंसी और वैल्यूम वाले लगते हैं।
Matrix Total Results Curl Boucles शैंपू, 510 रुपये
इस कंडीशनर में जोजोबा ऑयल होता है जो कर्ल को कम करने में हेल्प करता है। यह वेवी हेयर को मॉश्चराइज करता है और फ्रिजी हेयर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है और कर्ल को डिफाइन, स्पोर्ट और कर्ल स्ट्रैंड में स्ट्रेंथ लाता है। समय के साथ यह और बेहतर तरीके से काम करता है।
Read more: ये अफोर्डेबल लिप स्टिक्स होठों पर लगाइए, पार्टी की शान बन जाइए
Tresemmé 24 Hour Body Salon शैंपू और कंडीशनर, 850 रुपये
जब आप साफ सुथरा और ताजगी वाला अहसास चाहती हैं और बालों के नेचुरल ऑयल को भी नहीं खोनी चाहती है तो आपके लिए यह दोनों या शैंपू और कंडीशनर बहुत अच्छा साबित हो सकता है। शैंपू से धोने पर, एक ही बार में स्कैल्प साफ हो जाता है और कंडीशनर आपके बालों के घनेपन को कम किये बिना सिल्की बना देता है।
तो देर किस बात कि इनमें से अपने बालों और पैसों के हिसाब से आप कोई भी शैंपू और कंडीशनर चुन सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।