उमस के मौसम में इस तरह करें बालों की सफाई

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। वैसे तो यह मौसम बेहद सुहावना होता है,मगर इस मौसम में उमस के कारण त्वचा और बालों पर बहुत खराब असर पड़ता है। अधिकांश महिलाएं उमस के मौसम में त्वचा का ध्यान तो रखती हैं, मगर बालों के देखभाल को नजरअंदाज कर देती हैं। आपको बता दें कि उमस भरे मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों को भी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। खासतौर पर इस मौसम में बालों को सही तरह से वॉश करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि धूल, आंधी और बरसाती पानी के कारण यह खराब होने लगते हैं।
जब बात बालों को वॉश करने की आती हैं तो मुझ से अक्सर लोग यह सवाल करते हैं कि बालों को वॉश करने का आखिर सही तरीका क्या होता है? तो चलिए आज मैं आपको बताती हूं कि बालों को वॉश कैसे करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: सल्फेट फ्री शैंपू बालों को बनाता है सिल्की और शाइनी, जानिए इसके फायदे
शैंपू का सही चुनाव
बालों की सही केयर के लिए बहुत जरूरी है कि आप बालों को सही तरह से साफ करें। मगर, बालों को साफ करने के लिए सही शैंपू का चुनाव, उससे भी ज्यादा जरूरी है। बेस्ट है की आप अपने बालों के टेक्सचर के हिसाब से एक अच्छा माइल्ड हर्बल शैंपू चुने और उसी से बालों को वॉश करें। कोशिश करें कि बालों को अच्छे से गीला करें और कम शैंपू में बालों को वॉश करें।
इसे जरूर पढ़ें: ऐसे घर में बनाएं ड्राई शैम्पू, नहीं पड़ेगी बार-बार बाल धोने की जरूरत
कितनी बार बालों को करें वॉश
यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको अपने बालों को कब धोना चाहिए। खासतौर पर जिनके बाल ऑयली हैं , उन्हें गर्मी और उमस के मौसम में बालों को जल्दी-जल्दी वॉश करना चाहिए। जहां ऑयली बाल वालों को हफ्ते में 3 दिन बाल धोने चाहिए वहीं ड्राई बाल वालों को हफ्ते में 2 बार बाल धोने चाहिए।
कैसे वॉश करें बाल
- सबसे पहले बालों को अच्छे से गीला कर लें।
- अब अपनी फिंगरटिप्स की मदद से स्कैल्प और बालों में शैंपू लगाएं।
- बालों को उनकी लेंथ तक अच्छे से साफ करें।
- इसके बाद पानी से बालों को अच्छी तरह वॉश करें ताकि सारा साबुन निकल जाए।
बालों को साफ करने के लिए घरेलू नुस्खे
- घर पर आंवला, रीठा और शिकाकाई की मदद से हेयर क्लींजर तैयार करें। इसके लिए रातभर 1 लीटर पानी में इन तीनों चीजों को भिगो कर रख दें। दूसरे दिन इस पानी को तब तक उबालें, जब तक यह आधा न हो जाए। फिर इसे ठंडा करके छाने। फ्रिज में रखें और हफ्ते में 4 बार इस पानी से बालों को वॉश करें।
- उमस के मौसम में बालों में नींबू और गुलाब जल का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए एक मग पानी में 1 नींबू का रस और आधा कप गुलाब जल मिला लें। बालों को शैंपू से वॉश करने के बाद, इस पानी से बालों को वॉश करें।
- बालों को धोने के तुरंत बाद उन्हें टॉवल से न रगड़ें बल्कि टॉवल को बालों में बांध लें, इससे बालों का सारा पानी टॉवल सोख लेगी । इतना ही नहीं, गीले बालों में कंघी का यूज न करें। जब बाल सूख जाएं तो उलझे बालों को हमेशा नीचे से सुलझाना शुरू करें।
शहनाज़ हुसैन एक इंटरनेशनल ब्यूटी और स्किन केयर एक्सपर्ट हैं। अगर आप उनके द्वारा बताई गईं इन टिप्स को आजमाती हैं तो उमस के मौसम में आपके बाल खराब नहीं होंगे। बालों से जुड़े शहनाज हुसैन के और भी टिप्स जानने के लिए पढ़ती रहें Herzindagi।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।