ऐसे घर में बनाएं ड्राई शैम्पू, नहीं पड़ेगी बार-बार बाल धोने की जरूरत

घर पर आप आसानी से ड्राई शैम्पू बना सकती हैं। इससे बार-बार बाल धोने की समस्या से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है। ये आपका बहुत समय बचाएंगे।
Updated:- 2020-06-14, 12:28 IST
best method of making dry shampoo at home

ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल आजकल बहुत आम हो गया है। अगर जल्दबाज़ी में आप बाल नहीं धो पा रही हैं तो ड्राई शैम्पू बहुत काम के साबित हो सकते हैं। इस तरह के शैम्पू ऑयली स्कैल्प वालों के लिए बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं। हालांकि, लोगों को इस बात को लेकर थोड़ी परेशानी होती है कि ड्राई शैम्पू थोड़े महंगे होते हैं। ऐसे मामलों के लिए आप घर पर ही ड्राई शैम्पू बना सकती हैं।

क्या होता है ड्राई शैम्पू-

ड्राई शैम्पू एक ऐसा शैम्पू होता है जिसमें पानी की जरूरत नहीं होती। आम तौर पर ये पाउडर फॉर्म में होता है हालांकि, कुछ कंपनियां आजकल स्प्रे फॉर्म में ड्राई शैम्पू भी बनाने लगी हैं। अक्सर ड्राई शैम्पू कॉर्न स्टार्च बेस वाला होता है। ये बालों के नेचुरल ऑयल को कम करता है।

इसे जरूर पढ़ें- हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ तक सभी में फायदेमंद है प्‍याज से बने ये 3 हेयर मास्‍क

making dry shampoo

कितने दिनों तक बिना बाल धोए रह सकते हैं?

अगर आप किसी केमिकल बेस्ड ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल कर रही हैं तो आप 3-4 दिन तक बिना बाल धोए रह सकती हैं। ध्यान रहे इससे ज्यादा में स्कैल्प में इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

केमिकल बेस्ड ड्राई शैम्पू बालों के लिए इतने अच्छे नहीं होते हैं इसलिए आप अपना DIY ड्राई शैम्पू बना सकती हैं। हालांकि, एक बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि DIY ड्राई शैम्पू को भी आप तीन दिन से ज्यादा इस्तेमाल न करें। उसके बाद बालों को धोने की जरूरत पड़ेगी।

 

कैसे घर पर बनाएं DIY ड्राई शैम्पू-

ड्राई शैम्पू बिना पानी के बालों से ऑयल कम करने का तरीका है और इसलिए आप DIY ड्राई शैम्पू में भी यही करना है। ये असल में बालों को साफ नहीं करता बल्कि ऑयल एब्जॉर्ब करता है। बस आपको तीन इंग्रीडियंट्स चाहिए होंगे।

1. कॉर्न स्टार्च
2. कोको पाउडर
3. बेकिंग सोडा

इसे जरूर पढ़ें- Shahnaz Husain Hair Care Tips: रूखे, बेजान और झड़ते बालों के लिए बेस्‍ट है एलोवेरा के ये 4 पैक

DIY शैम्पू बनाना बहुत आसान है। 1 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च, एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर एक साथ मिलाएं। अगर आपके बाल बिलकुल काले हैं तो आधा चम्मच कोको पाउडर और मिलाएं। बेकिंग सोडा के कारण कोको पाउडर की चॉकलेट वाली स्मेल कम हो जाएगी। इसे आप अपने बालों में किसी ब्रश की मदद से लगा सकती हैं। शुरुआत में लगेगा कि इसका रंग बहुत लाइट है और ये बालों में झलक रहा है, लेकिन बाद में आप इसे थोड़ा सा ब्लेंड करेंगी तो ये सही दिखने लगेगा।

 



जब हम हेयर केयर टिप्स की बात करते हैं तो ड्राई शैम्पू बालों को सॉफ्ट तो नहीं बनाता, लेकिन इससे बालों का ऑयल जरूर कम हो जाता है। ये जल्दबाज़ी में आपके काम आ सकता है। इससे बालों को तब ही नुकसान होगा अगर आप लगातार इसे ज्यादा दिन तक लगाती रहें। एक साथ बहुत ज्यादा ड्राई शैम्पू स्कैल्प में न लगाएं। इसे थोड़ा कम ही इस्तेमाल करें।

इसे घर पर बनाकर ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ कमेंट बॉक्स में शेयर करें। अगर ये स्टोरी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

All Image credit: freepik/ Miss kyra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।