Homemade Face Scrub: हरी मटर के स्क्रब से अपनी स्किन बनाएं ग्लोइंग और खूबसूरत

हर महिला चाहती कि उसकी त्वचा दिखे सबसे खूबसूरत। महिलाएं अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाती हैं, महंगे कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स भी आजमाती हैं, लेकिन अगर ये सब करने के बावजूद आपको चेहरे पर कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है तो परेशान ना हों। आज हम आपको गोरी और दमकती हुई त्वचा पाने के लिए ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। आप बहुत सस्ते में और आसान तरीके से घर बैठे खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो आसानी से हरी मटर के जरिए पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए ट्राई करें ये 3 होममेड फेस मास्क, जानें विधि
हरी मटर से पाएं गोरा निखार

मटर-पनीर, आलू-मटर, आलू-गोभी मटर, मिक्स वेज जैसी कितने ही फूड आइटम्स में मटर का इस्तेमाल किया जाता है और ये खाने में भी बेहद लजीज लगते हैं। मटर का स्वाद ही कुछ ऐसा होता है कि यह जिस भी खाने में इस्तेमाल होती है, उसका स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन यही मटर आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी काम आ सकती है। दरअसल मटर में ऐसे कई कुदरती तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को निखाने का काम करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो अब एक्सपर्ट से जानें इसका उपाय
निखरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए असरदार है ये स्क्रब
- मटर का पैक आपकी स्किन को भीतर से पोषण देता है, साथ ही इससे स्किन की सतह पर जमा होने वाले धूल-मिट्टी के कण भी साफ हो जाते हैं।
- अगर आप निखरी और बेदाग त्वचा पाना चाहती हैं तो इसके लिए हरी मटर का फेसपैक नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं।
- चाहें आपकी त्वचा का रंग गेहुंआ हो या सांवला, आप इसे आसानी से अपने चेहरे पर लगा सकती हैं और मनचाहा निखार पा सकती हैं।
हरी मटर का स्क्रब त्वची की कोमलता से करता है सफाई

हरी मटर को स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल करने का फायदा यह है कि यह स्किन की कोमलता से सफाई करती है। इसे लगाने पर स्किन पर किसी तरह का इरिटेशन नहीं होता और स्क्रब यूज करने के बाद त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो नजर आने लगता है।
इस तरह बनाएं हरी मटर का स्क्रब
हरी मटर का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले इसे धोकर साफ कर लें, इसके बाद उबाल लें। अब इसे ठंडा करके मैश कर लें। इसका स्मूद पेस्ट बनाने के बाद इसे चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथों से त्वचा पर मलें। 15 मिनट तक इस स्क्रब को चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। हरी मटर का यह फेस नियमित रूप से लगाने से आपकी स्किन को डेड सेल्स से मुक्ति मिल जाएगी और चेहरा पूरी तरह से तरोताजा नजर आएगा।
आप अपनी त्वचा की खूबसूरती के लिए मटर से बने ये होममेड फेस स्क्रब ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।