Hair Care Tips: घने बाल चाहिए तो करें ‘अंगूर के बीज के तेल’ से मालिश

दिवाली के जाने के बाद जो पॉल्यूशन होता है वह न केवल त्वचा और स्वास्थ के लिए खराब होता है बल्कि उससे बालों की सेहत पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। इस पॉल्यूशन से बाल रूखे सूखे और बेजान हो जाते हैं। हेयर फॉल भी बढ़ जाता है। जिनके बाल ज्यादा पतले होते हैं उनके लिए यह पॉल्यूशन और भी खराब होता है। मगर, आज हम आपको इस पॉल्यूशन से अपने बालों को बचाकर कैसे घना बना सकती हैं। इसे लिए आपको बाजार के मेहंगे प्रोडक्ट्स की जरूर नहीं होगी। बल्कि आप नैचुरल तरीके से अपने बालों को घना बना सकती हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा अंगूर का फल आपको बाजार में मिलेगा। अंगूर खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही अंगूर के बीज से बना तेल बालों के लिए अमृत से कम नहीं है। यदि आप इस तेल से नियमित अपने बालों की चंपी करती हैं तो आपके बाल घने और लंबे हो जाएंगे और साथ ही पॉल्यूशन के बुरे प्रभाव से भी यह तेल आपके बालों को बचाता है।
इसे जरूर पढ़े- Hair Care Tips: बालों में अंडा लगाने से होतें हैं ये 5 बड़े फायदे

- आपको बता दें कि ग्रेप ऑयल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है। विटामिन ई बालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह बालों को न केवल थिक बनाता है बल्कि इससे बालों को प्राकृतिक मजबूती भी मिलती हैं। अंगूर के तेल से बालों की बहुत ही अच्छी कंडीशनिंग हाती हैं। यह बालों को मॉइश्चराइज भी रखता है।
इसे जरूर पढ़े- मेहंदी के रंग को गहरा करने के साथ-साथ बालों की ये 4 परेशानियां को भी दूर करता है ‘मेहंदी का तेल’
- ग्रेप सीड्स ऑयल में विटामिन ई के अलावा विटामिन सी, बी6, सी, फोलेट आदि भी मौजूद होते हैं। यह बालों की चमक को बरकरार रखते हैं और उसे मजबूती देता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्निश्यिम और सेलेनियम भी पाया जाता है। यह भी बालों की सेहत के नजरिए से बहुत ही फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि 100 ग्राम अंगूर में 69 कैलोरी, 0.3 ग्राम वसा, 0.6 ग्राम मिनरल्स और 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। यह सभी बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
- ग्रेप सीड ऑयल में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडंट्स होते हैं। अगर आप इस तेल से बालों की चंपी करती हैं तो इससे आपके स्कैल्प का रक्त प्रवाह बहुत अच्छा हो जाता है। इसमें लिनोलिक एसिड भी होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो ग्रेप सीड्स ऑयल लगाने के बाद आपके सिर पर न तो डैंड्रफ बचते हैं और न ही खुजली होती है। लंबे और मजबूत बालों के लिए कौन सा तेल है बेस्ट, जावेद हबीब से जानें
कैसे लगाएं अंगूर के बीज का तेल
बालों में अगर आप अंगूर के बीज का तेल लगाना चाहती हैं तो आपको इसका सही तरीका जरूर पता होना चाहिए।
आपको सबसे पहले 4 चम्मच अंगूर के बीज के तेल में 7 बूंदें लैवेंडर ऑयर की डालनी चाहिए। इसके बाद इसमें 2 अंडे फोड़ें और इसे अच्छे से फेंट लें। इस मिश्रण को आपने बालों की जड़ों से लेकर लैंथ तक लगाए और 2 घंटे बालों में लगा रहने दें। इसके बाद बालों को ठंडे पानी से वॉश करें। जावेद हबीब के इन 7 टिप्स से घर बैठे डैंड्रफ से पाएं छुटकारा
अपने बालों शैंपू लगाएं और उनहें कंडीशनर करें। आप चाहें तो अंगूर के बीज के तेल में लैवेंडर ऑयल मिला कर बालों की चंपी भी कर सकती हैं। इससे आपको बाला दो मुंहे, सफेद और झड़ेंगे नहीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।