herzindagi
image

Homemade Natural Scrub: इस आटे का इस्तेमाल कर घर बनाएं स्क्रब, टैनिंग से मिल सकती है राहत

Homemade Natural Scrub: आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको मक्की के आटे से तैयार एक खास स्क्रब के बारे में बताएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-05-06, 14:21 IST

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। अधिकतर महिलाएं मेकअप कर चेहरे को चमकदार बनाती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं बाजार के महंगी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बनती है।

अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नेचुरल तरीके से अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे आटे के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को चमकदार बना सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-05-06T132521.445

ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा रानी के मुताबिक गर्मी के मौसम में स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रही है और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको मक्की के आटे से तैयार एक खास स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसे आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्क्रब बनाने का तरीका

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि घर पर रहकर आप आसानी से मक्की के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप स्क्रब तैयार कर सकती हैं। स्क्रब बनाने का तरीका बहुत आसान है। सबसे पहले आपको एक कंटेनर में मक्की का आटा लेना है, उसमें थोड़ा दही मिलाकर आप इसमें कुछ बून्द निम्बू की डाल दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर इस पेस्ट में कुछ बून्द रोज वाटर और चुटकी भर हल्दी डाल दें।

यह भी पढ़ें: डेड स्किन सेल्स को हटाकर गजब का ग्लो देते हैं ये होममेड हर्बल फेस स्क्रब

डेड स्किन से राहत

2 - 2025-05-06T132523.589

अब आपका स्क्रब बनकर तैयार हो गया है। ध्यान रहे आपको मक्की के आटे को थोड़ा मोटा रखना है, ताकि आपके चेहरे से आसानी से डेड स्किन निकल सके। आप इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें, फिर हलके हाथों से चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से आपके चेहरे से डेड स्किन निकल सकती हैं और चेहरा चमकदार भी बन सकता है। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। उसके बाद इसे अप्लाई करें।

यह विडियो भी देखें

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करके आप भी पा सकती हैं डेड स्किन से राहत, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।