कॉफी पाउडर को इन तीन तरीकों से करें इस्तेमाल, डार्क सर्कल्स हो जाएंगे कम

डार्क सर्कल्स हम में से किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं। यह हमारी स्किन को अधिक सुस्त और थका हुआ दिखा सकते हैं। लगातार लेट नाइट काम करने या फिर अत्यधिक तनाव या स्किन की सही तरह से केयर ना करने के कारण इस डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है। एक बार जब अंडर आई एरिया पर डार्क सर्कल होते हैं तो इसके बाद उसे ठीक करने के लिए हम कई तरह की महंगी क्रीम्स का सहारा लेते हैं। जबकि आपकी किचन में रखी कॉफी ही आपकी इस समस्या का हल है।
हो सकता है कि आपने अपने स्किन कॉम्पलेक्शन को बेहतर बनाने के लिए कॉफी का इस्तेमाल किया हो। लेकिन एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण आप इससे अपनी स्किन की बेहतर देखभाल कर सकती हैं। यहां तक कि आंखों के नीचे काले घेरों से भी आसानी से निजात पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए कॉफी पाउडर का इस्तेमाल किस तरह करें-
कॉफी और विटामिन ई का करें इस्तेमाल
कॉफी पाउडर के साथ शहद और विटामिन ई कैप्सूल के कॉम्बिनेशन से काले घेरों को कुछ ही दिनों में गायब किया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच कॉफी पाउडर
- एक चम्मच शहद
- एक विटामिन ई कैप्सूल
- इस्तेमाल का तरीका-
- इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में कॉफी और शहद डालकर मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण में विटामिन ई कैप्सूल तोड़कर डालें और उसे एक बार फिर से मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे समान रूप से लगाएं और इसे 10 मिनट तक सूखने दें।
- अंत में, ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। आप एक दिन छोड़कर इस अंडर आई मास्क को लगाएं।
- कॉफी और बादाम का तेल आएगा काम
इसे भी पढ़ेंः डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार हैं ये उपाय
बादाम का तेल विटामिन ई रिच होता है। अगर इसे कॉफी पाउडर के साथ मिक्स करके अप्लाई किया जाता है तो इससे डार्क सर्कल्स की अपीयरेंस को नेचुरल तरीके से काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर
- 10-15 बूंद बादाम के तेल
- इस्तेमाल का तरीका-
- इसके लिए सबसे पहले कॉफी पाउडर और बादाम के तेल को एक छोटी कटोरी में डालकर मिक्स करें।
- अब आप इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।
- अब आप तैयार मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अंत में, अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसे भी आप एक दिन छोड़कर लगा सकती हैं।
- बनाएं कॉफी और एलोवेरा जेल आई मास्क
यह एक ऐसा मास्क है, जो ना केवल डार्क सर्कल्स को प्रभावी रूप से दूर करता है, बल्कि आपकी स्किन पर दाग-धब्बों, काले धब्बों और धूप के धब्बों के प्रभाव को भी कम करता है। साथ ही साथ, यह आपकी स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- इस्तेमाल का तरीका-
- इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में कॉफी पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करें।
- अब आप इसे ना केवल अंडर आई एरिया बल्कि पूरे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं।
- पैक को सूखने दें और फिर अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें।
- तो अब आप भी इन तरीकों को अपनाएं और बेहद आसानी से डार्क सर्कल्स से निजात पाएं।
इसे भी पढ़ेंः एक्सपर्ट ने बताए डार्क सर्कल को ठीक करने के 3 उपाय, आप भी जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।