Glass Skin vs Healthy Skin: क्या आप भी शीशे जैसी बेदाग त्वचा के चक्कर में कर रही हैं ये गलती? जानें दोनों में फर्क

आजकल सोशल मीडिया पर ग्लास स्किन का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कोरियन ब्यूटी ट्रेंड से शुरू हुए इस फैशन के चक्कर में लड़कियां तरह-तरह की क्रीम, सीरम और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही हैं। हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा एकदम बेदाग और चमकदार दिखे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस चमक के पीछे सब भाग रहे हैं, क्या वह सच में हेल्दी स्किन की पहचान है?
सच तो यह है कि ग्लास स्किन और हेल्दी स्किन में बहुत बड़ा फर्क होता है। कई बार चेहरे को शीशे की तरह चमकाने की चाह में हम अपनी स्किन की असली जरूरतों को ही भूल जाते हैं। इसलिए, खूबसूरत दिखने से पहले अपनी स्किन के लिए क्या सही है और क्या गलत, इसके बारे में जानना जरूरी है। आइए इसके बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव से विस्तार से जानते हैं-
-1794311333212.webp)
image credit- istock
क्या होती है ग्लास स्किन?
आसान शब्दों में कहें तो ग्लास स्किन का मतलब है ऐसी त्वचा, जो शीशे की तरह एकदम साफ, चिकनी और चमकती हुई दिखाई दे। जब चेहरे पर एक अलग ही कुदरती निखार और नमी दिखती है, तो उसे ग्लास स्किन कहा जाता है। कोरियन ब्यूटी के ट्रेंड में आने के बाद से हर कोई ग्लास स्किन पाना चाह रहा है। ग्लास स्किन की पहचान है-
- चेहरा दूर से ही दमकता हुआ दिखता है।
- स्किन छूने में एकदम स्मूद और सॉफ्ट लगती है।
- चेहरे पर हर समय फ्रेशनेस बनी रहती है।
- स्किन साफ और ग्लोइंग लगती है।
वैसे, हर इंसान की स्किन टाइप अलग होती है। इसलिए यह जरूरी नहीं है कि हर किसी का चेहरा बिल्कुल शीशे जैसा ही चमके।
यह भी पढ़ें- केला, दही, कॉफी और किचन की चीजों से स्किनकेयर, सोशल मीडिया पर फिर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं ये DIY ब्यूटी हैक्स?
हेल्दी स्किन किसे कहते हैं?
हेल्दी स्किन का मतलब सिर्फ चेहरे पर बहुत ज्यादा चमक होना नहीं है। असली मायने में हेल्दी स्किन वो है, जो अंदर से सेहतमंद हो और जिसमें कोई समस्या या परेशानी न हो। जरूरी नहीं कि हेल्दी स्किन हमेशा शीशे की तरह चमके या उस पर एक भी दाग न हो। अगर आपके चेहरे पर हल्के-फुल्के दाग या ओपन पोर्स दिखते हैं, तब भी आपकी स्किन पूरी तरह से हेल्दी हो सकती है। हेल्दी स्किन की पहचान कुछ इस तरह से आप कर सकती हैं-
- त्वचा में जरूरत से ड्राइनेस या खिंचाव महसूस न हो।
- स्किन में अंदर से सही नमी बनी रहे।
- चेहरे पर बार-बार जलन, रेडनेस या खुजली न होती हो।
- स्किन का नेचुरल टेक्सचर ठीक और नॉर्मल रहे।
- चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो हो, न कि जबरदस्ती की शीशे जैसी चमक।

image credit- magnific
ग्लास स्किन और हेल्दी स्किन में क्या है फर्क?
इन दोनों के बीच सबसे बड़ा फर्क यह है कि ग्लास स्किन एक खास तरह का लुक है, जबकि हेल्दी स्किन त्वचा की अच्छी सेहत को दिखाती है।
| ग्लास स्किन | हेल्दी स्किन |
|---|---|
| इसमें चेहरे की चमक पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। | इसमें त्वचा की सेहत सबसे जरूरी होती है। |
| स्किन शीशे जैसी स्मूद दिखती है। | त्वचा की नेचुरल बनावट बनी रहती है। |
| इसे पाने के लिए खास स्किन केयर रूटीन अपनाया जाता है। | सही देखभाल और अच्छी आदतों से त्वचा हेल्दी रहती है। |
| इसका फोकस चेहरे के लुक पर होता है। | इसका फोकस स्किन को हेल्दी रखने पर होता है। |
ग्लास स्किन पाने के चक्कर में न करें ये गलतियां
कई बार शीशे जैसी चमक पाने की चाहत में महिलाएं जरूरत से ज्यादा स्किन केयर करने लगती हैं। उन्हें लगता है कि जितने ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करेंगी, उनका चेहरा उतना ही अच्छे से ग्लो करेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए-
- एक साथ बहुत सारे प्रोडक्ट न लगाएं।
- चेहरे को ज्यादा रगड़ने या बार-बार स्क्रब भी न करें।
- दूसरों को देखकर स्किन केयर रूटीन न फॉलो करें।
- अगर किसी प्रोडक्ट से जलन या परेशानी हो रही है, तो उसे इस्तेमाल न करें।
यह भी पढ़ें- 40 की उम्र में भी दिखेंगी 25 की, एक्सपर्ट ने बताया Glass Skin पाने का तरीका
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।