केला, दही, कॉफी और किचन की चीजों से स्किनकेयर, सोशल मीडिया पर फिर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं ये DIY ब्यूटी हैक्स?

क्या आपकी इंस्टाग्राम फीड पर भी 'Banana Botox' छाया हुआ है? एक तरफ इंस्टाग्राम पर केले का मास्क लगाकर झुर्रियां गायब होने का दावा किया जाता है, तो दूसरी तरफ रात भर दही लगाने से ग्लास स्किन के नुस्खे वायरल हो रहे हैं। बेसन, हल्दी, शहद,कॉफी और एलोवेरा वही दादी-नानी वाले टोटके अब नए-नए नामों के साथ फिर से लौट रहे हैं।
इसे एक ट्रेंड कहकर अपनाना आसान है, लेकिन ये बार-बार लौट रहे हैं, जिसके पीछे एक कहानी है कि आखिर लोगों को क्या चाहिए?
ये ट्रेंड नया नहीं, बल्कि पुरानी यादों की वापसी है
जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी का कहना है कि हल्दी-बेसन का उबटन हो या फिर सीधा पौधे से निकाला गया एलोवेरा। ये सभी नुस्खे हमारे घरों में पहले से ही मौजूद थे। पहले लोग इन्हें चुपचाप इस्तेमाल करते थे, लोगों को कुछ पता नहीं था और अब इन सबकी रील बनती है और इंफ्लुएंसर्स प्राचार करते हैं, जिससे लोग ज्यादा अटरैक्ट होते हैं। पूरा खेल बस प्रेजेंटेशन का है। वायरल रील को देखकर लोगों को लगता है कि इसमें कुछ नया है इसलिए ये नुस्खे वापस से हिट हो गए हैं।

क्यों पसंद कर रहे हैं लोग पुराना ट्रेंड?
इतने महंगे प्रोडक्ट्स के बाद भी लोग केले और दही वाले नुस्खों पर इतना भरोसा क्यों कर रहे हैं? इसके पीछे 3 बड़े कारण हैं जो इस ट्रेंड को सुपरहिट बना रहे हैं।
- अधिकतर ब्रांड्स ऐसे इंग्रेडिएंट्स बेच रहे हैं जिनका लोगों को नाम भी समझ नहीं आता है, लेकिन फिर भी लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 'केला' एक ऐसा फल है जिसके बारे में सभी को पता है।
- आजकल ऐसे बहुत से स्किनकेयर रूटीन हैं, जिनमें काफी स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं और खर्चा भी बढ़ जाता है। इसलिए फिजूल खर्च से बचने के लिए लोग पुराने नुस्खे फिर से अपना रहे हैं।
- केले के बहुत से फायदे होते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल से कोई दिक्कत नहीं हो सकती है। इसी कारण लोग यूज करते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
पुराने नुस्खों से भले ही कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन इन्हें सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। इसलिए नीचे दी गई बातों का जरूर ध्यान रखें।
- रोज-रोज इस्तेमाल करने से बचें, इन्हें हफ्ते में एक या दो बार के ट्रीटमेंट की तरह ही लगाएं।
- चेहरे पर लगाने से पहले 24 घंटे पहले कलाई पर लगाकर टेस्ट जरूर कर लें।
- खट्टे फल या रगड़ने वाले नुस्खे लगाकर तुरंत धूप में जाने से पूरी तरह बचें।
यह भी पढ़ें- खट्टे फलों के छिलके पौधे के लिए टॉनिक से कम नहीं, इन 10 तरीकों से करें इस्तेमाल
यह भी पढ़ें- खट्टे फल ज्यादा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या रोजाना बेसन और हल्दी का उबटन लगाना सेफ है?
- रोजाना उबटन लगाने से स्किन का नेचुरल ऑयल निकल सकता है और ड्राईनेस या इरिटेशन हो सकती है। हफ्ते में 2 से 3 बार ही उबटन का इस्तेमाल करना चाहिए, रोज नहीं।
- क्या Banana Botox सच में बोटॉक्स जैसा काम करता है?
- बिल्कुल नहीं। केले में ऐसा कोई तत्व नहीं होता जो मसल्स को रिलैक्स करे। ये सिर्फ कुछ घंटों के लिए स्किन को हाइड्रेट करके भरा-भरा दिखाता है।
- किचन इंग्रेडिएंट्स को चेहरे पर लगाते समय सबसे बड़ी गलती क्या होती है?
- सबसे बड़ी गलती बिना पैच टेस्ट के इस्तेमाल करना और नींबू जैसी चीजों को लगाकर तुरंत धूप में निकल जाना है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।