Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

Malaika Arora Beauty Tips: किचन में मौजूद केवल 3 चीजें दूर कर देंगी कील-मुंहासों की समस्‍या

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा से जानें मुंहासों को दूर करने का बेस्‍ट घरेलू उपाय।
Updated:- 2020-08-31, 12:55 IST
Acne  Problem  And  Its  Natural  Treatment new

चेहरे पर मुंहासों के निकलने से सुंदरता तो प्रभावित होती ही है साथ ही मुंहासों में दर्द और सूजन के कारण परेशानी भी झेलनी पड़ती है। हालांकि, बाजार में आपको बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स मिल जाएंगे, जो मुंहासों को दूर करने का दावा करते हैं। मगर आप यदि इस समस्‍या का स्‍थाई इलाज तलाश कर रही हैं तो आपको बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा द्वारा बताए गए इस आसान से घरेलू नुस्‍खे को जरूर आजमा कर देखना चाहिए। 

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका ने बताया है कि कैसे किचन में मौजूद केवल 3 इंग्रीडियंट्स आपकी मुंहासों की समस्‍या को खत्‍म कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मलाइका अरोड़ा के कील-मुंहासों को दूर करने वाले फेस पैक को घर पर बनाने की विधि। 

इसे जरूर पढ़ें: रसोई में मौजूद केवल इन 3 चीजों को मिला कर बनाएं होममेड बॉडी स्‍क्रब, जानें आसान विधि

सामग्री 

  • 1/2 बड़ा चम्‍मच दालचीनी पाउडर 
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद 
  • 1/2 नींबू का रस 

विधि 

एक बाउल लें और तीनों सामग्रियों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। ब्रश की मदद से इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इस बात का ध्‍यान रखें कि यह फेस पैक आपको अपनी आंखों के आसपास नहीं लगाना है। इतना ही नहीं, मलाइका कहती हैं, 'अगर आपको बहुत अधिक मुंहासे हो रहे हैं तो आपको अपने डॉक्‍टर से मिलना चाहिए और किसी अच्‍छे त्‍वचा विशेषज्ञ की सलाह पर ही चेहरे पर किसी चीज का इस्‍तेमाल करना चाहिए।'

इसे जरूर पढ़ें: मलाइका अरोड़ा की तरह सेंसिटिव स्किन के लिए ये देसी नुस्‍खा अपनाएं

 home  remedies  for  pimple acne

त्‍वचा के लिए दालचीनी के फायदे 

दालचीनी त्‍वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह खाने का स्‍वाद बढ़ाने के साथ-साथ त्‍वचा की खूबसूरती भी बढ़ाती है। एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटिबैक्‍टीरियल गुणों से भरपूर दालचीनी के त्‍वचा के लिए फायदे अनेक हैं। चलिए इसके कुछ लाभ हम आपको बताते हैं। 

  • चेहरे पर अगर मुंहासे हो रहे हैं तो आप दालचीनी के प्रयोग से इस समस्‍या से निजात पा सकती हैं। आपको बता दें कि दालचीनी का फेस पैक हर तरह की स्किन टाइप के लिए अच्‍छा होता है। 
  • मुंहासों के साथ-साथ दालचीनी से त्‍वचा के रिंकल्‍स भी गायब हो जाते हैं। दालचीनी का फेस पैक आपकी त्‍वचा में कसाव लाता है। 
  • अगर आपकी स्किन बहुत अधिक ड्राई है तो दालचीनी के साथ शहद मिला कर लगाने से आपकी त्‍वचा बहुत अच्‍छे से मॉइश्‍चराइज हो जाएगी। 

 

त्‍वचा के लिए नींबू के फायदे 

विटामिन -C से भरपूर नींबू में त्‍वचा के रंग को निखारने के साथ और भी कई गुण होते हैं। चलिए हम आपको त्‍वचा के लिए नींबू के लाभ बताते हैं। 

  • नींबू डेड स्किन की परत को त्‍वचा से हटाने में मददगार होता है। 
  • नींबू के रस को चेहरे पर डायरेक्‍ट न लगाएं। इसे हमेशा शहद, एलोवेरा, गुलाबजल आदि के साथ मिक्‍स करके लगाएं। इससे चेहरे पर इंस्‍टेंट ग्‍लो आ जाता है। 
  • काले धब्‍बे और पिग्‍मेंटेशन की समस्‍या में भी नींबू का प्रयोग काफी असरदार है। नींबू में ब्‍लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्‍वचा पर मौजूद किसी भी तरह के निशान को हल्‍का कर देती हैं। 

best  tips  to  get  rid  of  pimple

त्‍वचा के लिए शहद के फायदे 

त्‍वचा के लिए बेस्‍ट मॉइश्‍चराइजर होने के साथ ही त्‍वचा के लिए शहद के फायदे और भी हैं। चलिए कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं।

  • शहद एंटीबैक्‍टीरियल होता है। अगर आपकी त्‍वचा पर कोई संक्रमण हो गया है तो शहद लगाने से वह ठीक हो जाता है। 
  • शहद में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। त्‍वचा पर मुंहासों के कारण आई सूजन को शहद से आसानी से दूर किया जा सकता है। 
  • एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर शहद में त्‍वचा पर लगे घाव को भरने की भी क्षमता होती है। 

 

मलाइका अरोड़ा द्वारा यह फेस पैक एक बार आप भी इस्‍तेमाल करके जरूर देखें। इसी तरह और भी आसान ब्‍यूटी हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी। 

 Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।