Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:12 AM IST

Malaika Arora DIY: रसोई में मौजूद केवल इन 3 चीजों को मिला कर बनाएं होममेड बॉडी स्‍क्रब, जानें आसान विधि

मलाइका अरोड़ा से सीखें घर पर बॉडी स्‍क्रब बनाने की आसान विधि और पाएं कोमल त्‍वचा। 
Updated:- 2020-08-18, 14:14 IST
homemade body scrub for glowing skin body scrub

भारतीय रसोई में खाने-पीने से जुड़ी बहुत सारी चीजें ऐसी हैं, जो खाने का स्‍वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। इनमें से कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्‍हें खाने के साथ-साथ त्‍वचा पर लगाया भी जा सकता है। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा ऐसी ही कुछ आसानी से रसोई में मिल जाने वाली चीजों से बना बॉडी स्‍क्रब इस्‍तेमाल करती हैं, जो उनकी त्‍वचा को सॉफ्ट और स्‍मूद बना कर रखता है। 

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह होममेड बॉडी स्‍क्रब के बारे में बता रही हैं। मलाइका वीडियो में कह रही हैं, ' नहाते वक्‍त हम हमेशा त्‍वचा को साफ करने के लिए तरह-तरह की चीजों का इस्‍तेमाल करते हैं। मगर त्‍वचा को डीप क्‍लीन करने के लिए घर पर ही केवल 3 चीजों को मिक्‍स करके बॉडी स्‍क्रब बनाया जा सकता है। यह सभी चीजें हर किसी की रसोई में आसानी से उपलब्‍ध होती हैं। यह बॉडी स्‍क्रब बनाना जितना आसान है, उतने ही जबरदस्‍त हैं इसके फायदे। ' अगर आप भी मलाइका अरोड़ा की तरह सॉफ्ट और स्‍मूद स्किन चाहती हैं तो इस बॉडी स्‍क्रब को बनाना सीख लीजिए। 

इसे जरूर पढ़ें: रिकंल फ्री त्‍वचा के लिए मलाइका अरोड़ा अपनाती हैं यह आसान घरेलू नुस्‍खा

 

 

 

View this post on Instagram

Who said coffee is always bad for your health. Here's a tip to turn that villain into a hero. Body scrub: Mix the leftover cofee ground with Some brown sugar and coconut oil. It serves as an easy, imstant and aromatic home scrub. The caffeine in the coffee has potent antioxidants that help protect skin from sun damage and helps promote overall skin health #MalaikasTrickOrTip #OrganicBodyScrub#DIYBodyScrub

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) onAug 15, 2020 at 10:25pm PDT

 सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्‍मच कॉफी 
  • 1 बड़ा चम्‍मच शुगर 
  • 1 बड़ा चम्‍मच नारियल का तेल 

विधि 

एक बाउल लें और इन तीनों ही सामग्रियों को अच्‍छी तरह से मिला लें। जब आप नहाने जाएं तो साबुन की जगह पर इस बॉडी स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करें। आप हल्‍के हाथों से अपने पूरे शरीर में यह बॉडी स्‍क्रब (बॉडी स्क्रब को इस्‍तेमाल करने का सही तरीका) यूज कर सकती हैं। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपको जल्‍द ही इसका असर दिखने लगेगा। 

इसे जरूर पढ़ें: सुबह उठ कर सबसे पहले मलाइका पीती हैं ये खास पानी, जानें हेल्‍थ बेनिफिट्स

Malaika Arora shares hommade coffee scrub

त्‍वचा के लिए कॉफी के फायदे 

  • कॉफी में एंटीऑक्‍सीडेंट्स का खजाना होता है। इसे त्‍वचा पर लगाने से उसका रंग तो निखरता ही है, साथ ही इससे त्‍वचा पर पड़ रहीं फाइन लाइन और झुर्रियां भी दूर हो जाती हैं। 
  • कॉफी का बॉडी स्‍क्रब आपकी त्‍वचा को मुलायम भी बनाता है। इतना ही नहीं, कॉफी त्‍वचा को सूर्य की हानिकारक अल्‍ट्रावायलेट किरणों से भी बचाती है। इसके इस्‍तेमाल से त्‍वचा में मेलेनिन का प्रोडक्‍शन कम हो जाता है और त्‍वचा पर टैनिंग (सन टैनिंग दूर करने के आसान घरेलू उपाय) नहीं होती है। 

त्‍वचा के लिए शुगर के फायदे 

त्‍वचा पर चढ़ी डेड स्किन की परत को हटाने के लिए उसे समय-समय पर एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। ऐसे में आप रसोई में मौजूद साधारण शुगर से या फिर ब्राउन शुगर से त्‍वचा को एक्सफोलिएट कर सकती हैं। ऐसा करने से त्‍वचा में चमक (त्वचा पर निखार लाने का घरेलू उपाय) और कसाव दोनों आ जाते हैं। 

 

त्‍वचा के लिए नारियल के तेल के फायदे 

त्‍वचा की मालिश करने और उसे डीप क्‍लीन करने के लिए नारियल का तेल एक सबसे अच्‍छा विकल्‍प है। नारियल का तेल किसी भी स्किन टाइप पर इस्‍तेमाल किया जा सकता है। अगर आपकी त्‍वचा बहुत अधिक ऑयली है तब भी आप नारियल का तेल यूज कर सकते हैं, इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। 

नारियल का तेल सनस्‍क्रीन का काम भी करता है और त्‍वचा को टैन होने से बचाता है। इतना ही नहीं नारियल के तेल में कॉलेजन को बूस्‍ट करने की क्षमता होती है, इससे त्‍वचा यूथफुल बनी रहती है। 

 

इस आसान से होममेड बॉडी स्‍क्रब को आप भी इस्‍तेमाल करके जरूर देखें। इसी तरह और भी आसान ब्‍यूटी हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी। 

 Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।