Homemade Blush: 20 रुपये में घर पर तैयार करें देसी ब्लश, गालों पर आएगा नेचुरल पिंक ग्लो

आज के समय में ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं बिना मेकअप के बाहर नहीं निकलती हैं। मेकअप से लुक तो अच्छा आता ही है, कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। मेकअप के लिए फाउंडेशन, मस्कारा, ब्लश, काजल, आइलाइनर और लिपस्टिक जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ये बाजार में काफी महंगे भी मिलते हैं और इनमें केमिकल का भी इस्तेमाल होता है। ब्लश की ही बात करें तो आप इसे घर में भी बिना केमिकल के बना सकती हैं।
खास बात तो ये है कि इसमें आपका ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा। 20 रुपए के अंदर आपका काम हो जाएगा। इसे आप रोजाना इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपको नेचुरल पिंक ग्लो मिलेगा। आज हम आपको अपने इस लेख में घर पर ब्लश बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
चुकंदर से बनाएं नेचुरल पाउडर ब्लश
चुकंदर हम सभी खाने में इस्तेमाल करते हैं। सलाद से लेकर जूस तक, इसका इस्तेमाल ज्यादातर चीजों में किया जाता है। इसका रंग नेचुरली पिंक होता है, इसलिए ये ब्लश के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर नेचुलर ब्लश के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल, त्वचा पर आएगा गुलाबी निखार
कैसे बनाएं ब्लश?
चुकंदर को पतले स्लाइस में काटकर धूप में सुखा लें। अब मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब आरारोट मिलाएं ताकि टेक्सचर सॉफ्ट हो जाए। अगर आपको लाइट कलर चाहिए तो आरारोट थोड़ा ज्यादा रखें। आपका नेचुरल ब्लश तैयार है। इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। आप इसे रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।
Rose petals से बनाएं नेचुरल ब्लश
गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से साफ कर लें और इसे धूप में सुखाने के बजाय छांव में सुखा लें। जब ये पूरी तरह सूख जाएं, तो मिक्सर में पीस लें। अब इसमें अरारोट मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। ये ब्लश खुशबूदार होता है और सेंसिटिव स्किन पर भी हल्का लगता है।
गुड़हल से बनाएं देसी पिंक ब्लश
ये तरीका अलग है, लेकिन बहुत काम का है और 20 रुपये से भी कम में बन जाता है। गुड़हल के फूलों को अच्छे से सुखा लें। इसके बाद इन्हें भी पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें थोड़ा सा अरारोट मिलाएं। गुड़हल का रंग हल्का गुलाबी से रेड टोन देता है, जो गालों पर बहुत नेचुरल लगता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- ब्लश लगाने से पहले चेहरा साफ और ड्राई हो
- पहली बार इस्तेमाल से पहले हाथ पर पैच टेस्ट जरूर करें
- नमी से बचाकर रखें, ताकि ब्लश खराब न हो
घर पर बना ये ब्लश पूरी तरह से केमिकल फ्री होता है। ये हमारी स्किन को भी नुकसान नहीं पहुंचाता और लंबे समय तक चलता भी है। तो अगर आप बाजार वाले नहीं बल्कि घर का बना ब्लश लगाना चाहती हैं तो इन तरीकों से इसे बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Blush Hacks: एक्सपर्ट से सीखें परफेक्ट ब्लश लगाने का तरीका, नहीं बिगड़ेगा आपका लुक
साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।