DIY Herbal Cream: फटे गालों को ठीक करने के लिए घर पर बनाएं खास हर्बल क्रीम, स्किन प्रॉब्लम होगी कम

अगर आप भी सर्दियों में फटे गाल की वजह से काफी परेशान रहती हैं और अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना है। आज हम आपको एक ऐसे होममेड हर्बल क्रीम के बारे में बताएंगे, जिसे आप सर्दियों में इस्तेमाल कर अपनी स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बना सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस क्रीम को बनाने का सही तरीका।
चेहरे के लिए खास हर्बल क्रीम
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में गाल फटना एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी फटे गालों को ठीक करना चाहती हैं, तो घर पर रहकर कम खर्च में आसानी से एक खास हर्बल क्रीम बना सकती हैं। इस क्रीम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
हर्बल क्रीम बनाने के लिए सामग्री
- शिया बटर
- एलोवेरा जेल
- नारियल तेल
- विटामिन ई कैप्सूल
- टी ट्री ऑयल
- गुलाब जल
हर्बल क्रीम बनाने का तरीका
- इस क्रीम को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक थोड़ा शिया बटर लें।
- अब इस शिया बटर के साथ थोड़ा नारियल तेल लेकर दोनों को एक बर्तन पर रखकर पिघाल लें।
- जब यह पिघल जाएं, तब इसे एक कटोरी में निकाल लें।
- अब इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिक्सकर दें।
- इन सभी को ऐड करने के बाद आप इसमें थोड़ा टी ट्री ऑयल और गुलाब जल भी मिला दे।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद गाढ़ा पेस्ट बना ले।
इन बातों का भी रखें ध्यान
अब आपका क्रीम बनकर तैयार है। आप इसे एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख सकती हैं। इसे आप फ्रिज में भी रख सकती हैं। लेकिन लगाने के कुछ घंटे पहले इसे फ्रिज से बहार कर लें। अब आप रोजाना रात में चेहरा धोने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन मुलायम और खूबसूरत बनेगी साथ ही त्वचा से जुड़ी समस्या कम हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: होठों की ड्राइनेस से आप भी हैं परेशान, तो इस एक चीज को हफ्ते भर लगाने से मिलेगा आराम
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।