Blush for Dry Skin: सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए कैसे चुनें सही ब्लश फॉर्मूला और शेड? यहां जानें

सर्दियों में हमारी त्वचा एकदम रूखी और बेजान हो जाती है। दरअसल, हवा में नमी न होने के कारण हमारी स्किन डिहाइड्रेट होने लगती है। ऐसे में मेकअप करते समय काफी मुश्किल हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप जो ब्लश यूज कर रही हैं, वो सही हो। कई बार ड्राई स्किन पर पाउडर ब्लश लगाने से चेहरा पैची दिखने लगता है, रंग ठीक से ब्लेंड नहीं होता और नेचुरल ग्लो भी नहीं आता है।
लखनऊ में Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको ब्लश चुनते समय फॉर्मूला और शेड दोनों पर आपको ध्यान देना जरूरी हो जाता है। सही ब्लश आपके पूरे लुक को फ्रेश और ग्लोइंग बना देता है। आज हम आपको बताएंगे कि ड्राई स्किन के लिए सही ब्लश कैसे चुनें। आइए जानते हैं-
-1765182060927.jpg)
स्किन टोन को समझें
ड्राई स्किन पर ब्लश तभी अच्छा लगेगा जब स्किन मॉइस्चराइज्ड और प्रेप्ड होगी। ऐसे में मेकअप शुरू करने से पहले अच्छा मॉइस्चराइजर आपको लगाना चाहिए, जिससे ब्लश स्किन में आसानी से ब्लेंड हो सके। कुछ लोगों को लगता है कि कोई भी ब्लश लगा लेंगे, लेकिन हर ब्लश हर स्किन पर अच्छे से नहीं बैठता। इसलिए अपने स्किन टाइप को समझकर ही आगे बढ़ें।
इसे भी पढ़ें: दूध और बादाम से बने फेसपैक से मिलेगा गुलाबी निखार, सर्दियों में जरूर करें ट्राई
अंडर टोन को भी पहचानें
इसके अलावा सही शेड चुनने के लिए अंडर टोन को भी जानना जरूरी है। अगर आपकी स्किन में हल्का गुलाबी या ब्लू टच दिखता है, तो आप कूल अंडरटोन (Cool Undertone) में आती हैं। वहीं, अगर आपकी स्किन हल्की गोल्डन दिखती है तो ये वार्म अंडरटोन (Warm Undertone) होता है। अब इसी को देखते हुए ही आप ब्लश चुन सकती हैं। Cool Undertone वालों पर सॉफ्ट पिंक, रोज, बेरी शेड्स अच्छे लगते हैं। वहीं Warm Undertone वालों पर पीच, कोरल, वार्म पिंक शेड्स ज्यादा फ्लैटरिंग होते हैं।
ड्राई स्किन के लिए कौन-सा ब्लश फॉर्मूला सही है?
सर्दियों में ड्राई स्किन पर पाउडर ब्लश ज्यादा ड्राई दिख सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप ऐसे फॉर्मूला को चुनें जो स्किन में मेल्ट हो जाए और नेचुरल डेवी ग्लो दे।
ये हैं ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन
क्रीम ब्लश सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। ये स्किन में आसानी से मेल्ट हो जाता है और इससे आपकी त्वचा भी ग्लाेइंग नजर आती है।
- लिक्विड ब्लश आपको नेचुरल लुक देता है।
- स्टिक ब्लश आप डायरेक्ट इस्तेमाल कर सकती हैं।
पाउडर ब्लश इस्तेमाल करने के लिए टिप्स
- पहले गालों पर क्रीम फाउंडेशन या हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।
- इसके बाद हल्का पाउडर ब्लश टैप करते हुए लगाएं।
- ध्यान रहे कि रगड़ना नहीं है।
इसे भी पढ़ें: कैसे स्किन को बेदाग बनाता है संतरे का छिलका? इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, दिखेगा फर्क
ब्लश लगाने का तरीका भी जानें
- सही ब्लश लगाने से चेहरा तुरंत खिल जाता है।
- नेचुरल लुक चाहिए तो गालों के एप्पल पर ब्लश लगाकर ऊपर की तरफ ब्लेंड करें।
- सन किस्ड इफेक्ट चाहती हैं तो Nose Bridge पर भी हल्का सा ब्लश लगाएं।
ड्राई स्किन पर ब्लश सही चुना जाए तो मेकअप तुरंत फ्रेश दिखने लगता है। ब्लश सिर्फ मेकअप नहीं, आपको एक अच्छा फील भी दे सकता है। तो अगर आप सर्दियों में ब्लश लगा रही हैं, तो इन बाताें का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।