धूल और पॉल्यूशन ने चेहरे की खूबसूरती को कर दिया है कम, तो इन 2 स्क्रब से पा सकती हैं ग्लोइंग फेस

अगर आप भी रोजाना धूल और पॉल्यूशन का सामना करती हैं, तो आज हम आपको दो ऐसे स्क्रब बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे पर पॉल्यूशन की वजह से हो रही परेशानी को कम कर सकती हैं।
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी रोजाना धूल और पॉल्यूशन का सामना करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दो ऐसे स्क्रब बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे पर पॉल्यूशन की वजह से हो रही परेशानी को कम कर सकती हैं।

मूंग की दाल से स्क्रब

धूल और पॉल्यूशन की वजह से चेहरे की खूबसूरती कम होने लगी है, तो अब आप घर पर रहकर मूंग की दाल से स्क्रब तैयार कर सकती हैं। यह आपके चेहरे पर जमी गंदगी और टैनिंग को कम करने में मदद करेगा। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2025-07-15T183036.374

मूंग की दाल से स्क्रब बनाने के लिए सामग्री -

  • मूंग की दाल
  • दूध
  • एलोवेरा जेल
  • शहद

मूंग की दाल से स्क्रब बनाने का तरीका

मूंग की दाल से स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में मूंग की दाल लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर रातभर इसे भिगोकर रखें।

दूसरे दिन सुबह पानी को अलग कर मूंग की दाल को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना ले।

अब इस मूंग दाल पेस्ट में थोड़ा एलोवेरा जेल और शहद मिक्स कर लें, फिर इसमें कच्चा दूध मिलाकर इसे फेंट लें। अब आपका स्क्रब बनकर तैयार हो गया है।

इस स्क्रब का चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले फेस को पानी से अच्छी तरह धो लें। आप इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

नारियल और चीनी का स्क्रब

धूल और पॉल्यूशन की वजह से चेहरे पर जमी टैनिंग को कम करने के लिए आप नारियल और चीनी से तैयार इस स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Almond Face Scrub: बादाम का इस्तेमाल कर आप भी चेहरे को बना सकती हैं खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें स्क्रब बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

नारियल और शक्कर का स्क्रब बनाने के लिए सामग्री -

  • नारियल का बूरा
  • चीनी
  • दही
  • मलाई

नारियल और शक्कर का स्क्रब बनाने का तरीका

चेहरे से धूल, मिट्टी और टैनिंग कम करने के लिए आप नारियल को पीसकर उसका चुरा कर ले उसमें दो चम्मच शक्कर मिला दे।

अब इसमें थोड़ा दही और मलाई भी ऐड कर दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट ले और एक कंटेनर में निकाल लें।

1 - 2025-07-15T183033.994

अब आपका स्क्रब बनकर तैयार है। आप इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

दोनों स्क्रब को चेहरे पर कम से कम 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद गुलाब जल या ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर हल्के हाथों से अपने चेहरे की मसाज करें।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:Coconut Scrub: टैनिंग कम करने में मदद करेगा ये घर बना सस्ता कोकोनट स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP