herzindagi
image

50 की उम्र के बाद Madhuri Dixit जैसा ग्‍लो आप भी पाना चाहती हैं? बस करना होगा ये काम

अगर आप भी 50 साल की उम्र के बाद माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Natural Beauty Secret) जैसा ग्‍लो पाना चाहती हैं, तो आपको अपने रूटीन में कुछ बदलाव करने होंगे। इसके ल‍िए न ताे आपको महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स की जरूरत पड़ेगी और न ही महंगे ट्रीटमेंट लेने की। यहां हम आपको माधुरी दीक्षित के नेचुरल ब्‍यूटी सीक्रेट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-21, 11:30 IST

खूबसूरत द‍िखने की चाह भला क‍िसे नहीं होती है, लेकिन उम्र ढलते-ढलते चेहरे की रंगत खो जाती है। इसके ल‍िए मह‍िलाएं न जानें क्‍या-क्‍या करती हैं। बाजार से महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीद कर लाती हैं औन उनका इस्‍तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ मह‍िलाएं पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करती हैं। इसके बाद भी कोई खास र‍िजल्‍ट नहीं म‍िलता है। आप चाहें तो कई बॉलीवुड एक्‍ट्रेस से भी सीख ले सकती हैं।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कही जाने वाली Madhuri Dixit 58 साल की हैं, लेक‍िन उनके ग्‍लो को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्‍क‍िल है। आज भी उनका न‍िखार और मुस्कान लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्‍ट में एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्ष‍ित ने अपनी सुंदरता के पीछे का राज बताया है। अगर आप भी उनकी तरह रूटीन फॉलो करेंगी, तो खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा। आइए जानते हैं-

madhuri dixit natural beauty secret (2)

खूबसूरती सिर्फ क्रीम से नहीं आती

माधुरी दीक्षित ने पॉडकास्ट में बताया है कि खूबसूरती सिर्फ महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स से नहीं आती है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर इंसान के अंदर पॉजिटिव थॉट्स, शांति और जिंदगी को देखने का अच्छा नजरिया नहीं है, तो बाहर से कितना भी स्किनकेयर कर लो, असली चमक नहीं आ सकती है। असली खूबसूरती तो अंदर से आती है। उसी पर काम करना सबसे ज्‍यादा जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit Saree Look: आप भी माधुरी दीक्षित की तरह दिखना चाहती हैं जवान, तो उनके ये लुक्स करें रीक्रिएट

पॉजिटिव सोच है सबसे बड़ा सीक्रेट

माधुरी ने कहा क‍ि वो खुद को एक पॉज‍िट‍िव इंसान मानती हैं। उन्‍हें लोगों से म‍िलना, बातें करना, उनकी ज‍िंदगी के बारे में जानना, नई चीजें सीखना बहुत अच्‍छा लगता है। उन्‍होंने सीख दी क‍ि आपको जो अच्‍छा लगता है वो करें। वो कहती हैं कि वो किसी के बारे में नेगेटिव नहीं सोचती हैं। ऐसे में जब आप द‍िल से खुश रहेंगी, लोगों को द‍िल से अपनाएंगी और बेवजह की न‍िगेट‍िव चीजें मन में नहीं आने देंगी तो इसका असर सीधे आपने चेहरे पर दिखेगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

मेडिटेशन से मिलता है अंदर से ग्लो

उन्‍होंने ये भी कहा क‍ि पॉजिटिव सोच के साथ-साथ मेडिटेशन भी बहुत जरूरी है। वो सबसे ज्‍यादा ओंकार का जाप करती हैं तो कभी गायत्री मंत्र। कहा क‍ि मेडिटेशन से हमारा दिमाग शांत रहता है। स्‍ट्रेस कम होता है और इंसान अंदर से बैलेंस्‍ड रहता है। यही सब चीजें आपके चेहरे पर जबरदस्‍त ग्‍लो लाने का काम करती हैं।

madhuri dixit natural beauty secret (1)

ग्लो के लिए लाइफस्टाइल बदलना जरूरी

माधुरी दीक्षित ने कहा क‍ि खूबसूरती कोई एक दिन का काम नहीं है। ये एक लाइफस्टाइल है। अगर आप भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं तो ये काम करने चाह‍िए-

यह भी पढ़ें- Raj Nidimoru की किस बात पर फ‍िदा हो गई थीं Samantha? पहली मुलाकात से लव स्टोरी तक, जानें सब कुछ

  • मन को शांत रखें
  • दिल में क‍िसी के ल‍िए कोई जलन या नफरत न रखें
  • लोगों से प्यार से बात करें
  • खुद को जैसी हैं, वैसे ही स्वीकार करें

यही छोटी-छोटी बातें मिलकर चेहरे पर वो चमक लाती हैं, जो उम्र के साथ भी कम नहीं होती हैं। ये रूटीन आप अपनी लाइफ में हर समय फाॅलो कर सकती हैं। अगर आपकी हैब‍िट में ये सब रहेंगी तो 50 साल की उम्र के बाद भी चेहरे पर हेल्दी और नेचुरल ग्लो बना रहेगा।

साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।