DIY Hair Dye: सफेद बालों पर चढ़ेगा Deep Burgundy रंग, बस लगाएं ये पेस्ट

Burgundy Hair Colour: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका लुक सबसे स्टाइलिश लगे। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। स्टाइलिश लुक पाने के लिए महिलाएं और लड़कियां बालों को भी कलर कराने लगी हैं। इससे बालाें को जब नया कलर मिलता है तो खूबसूरती अपने आप निखर कर सामने आती है। हालांकि, जब भी बालों को कलर कराने की बात आती है तो लोगों को बरगंडी रंग खूब पसंद आता है।
इसके लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही कुछ आसान तरीके अपनाकर बालों को डीप बरगंडी (Deep Burgundy Hair Colour) दे सकती हैं। ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर ने एक आसान सा तरीका बताया है जिसका इस्तेमाल बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से किया जा रहा है। आइए जानते हैं-
-1779781052550.jpg)
किस चीज से मिलेगा डीप बरगंडी रंग?
आंवला का इस्तेमाल सदियों से बालों की देखभाल के लिए किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप आंवले में कॉफी का पाउडर मिलाएंगी तो आपको डीप बरगंडी कलर मिल सकता है। कई लोग इसे मेहंदी के साथ मिलाकर लगाते हैं, जिससे सफेद बालों पर हल्का डार्क रेड-ब्राउन टोन नजर आ सकता है।
यह भी पढ़ें- Hair Dye: सिर्फ ₹2 में बालों को मिलेगा बरगंडी रंग, बिना केमिकल ऐसे करें हेयर कलर
ऐसे बनाएं आंवला और कॉफी वाला पेस्ट
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-
- 2 चम्मच आंवला पाउडर
- 1 से 2 चम्मच कॉफी पाउडर
- मेहंदी पाउडर
- गर्म पानी
यह भी पढ़ें- Korean Hair Care: इस 1 चीज से बाल बन सकते हैं लंबे और चमकदार, आज ही आजमाकर देखें
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में मेहंदी, आंवला पाउडर और कॉफी पाउडर मिला लें। अब इसमें थोड़ा सा गर्म पानी मिलाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा चुकंदर का रस भी मिला सकती हैं। अब ऐसा पेस्ट तैयार करें जो न ज्यादा गाढ़ा हाे और न ही पतला। अब इसे कुछ घंटों के लिए ढककर रख दें। मेरे घर पर तो मेहंदी को लोहे की कड़ाही में पेस्ट बनाकर रखा जाता है। ऐसे में आप भी ये तरीका अपना सकती हैं।
बालों पर कैसे लगाएं?
अब बालों पर मेहंदी लगाने की बारी आती है। इसके लिए बालों में पहले से ही शैंपू करके रखना होगा। जब आपके बाल पूरी तरह से सूखे हों तो बालों को पहले अच्छी तरह से सुलझा लें। अब ब्रश या हाथों की मदद से इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाना शुरू करें। जहां आपको सफेद बाल ज्यादा दिखें, उन जगहाें पर ज्यादा लगाएं। इसके बाद इसे करीब 3 से 4 घंटे के लिए लगा रहने दें। बाद में सादे पानी से बालों को धो लें।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: पसीने से चिपचिपे हाे गए हैं बाल? बदल लें हेयर वॉश का ये 1 तरीका
क्या पहली बार में रिजल्ट मिलेगा?
आपको बता दें कि अगर आप कोई घरेलू नुस्खा आजमाती हैं तो उसका रिजल्ट तुरंत नहीं मिलता है। नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से रंग धीरे-धीरे चढ़ेगा। ऐसे में अगर आप दो से तीन बार जब इसका इस्तेमाल करेंगी ताे फर्क देखने को मिल सकता है। आप महीने में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
-1779781062008.jpg)
इन बातों का भी रखें ध्यान
- इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- बहुत गर्म पानी से बालों को न धोएं।
- कलर लगाने के बाद शैंपू न करें।
- अच्छा रिजल्ट के लिए नियमित इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: सिर्फ 15 मिनट में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी, ये नुस्खे दिखाएंगे अपना असर
तो अगर आप भी घर पर नेचुरल तरीके से बालों को डीप बरगंडी में कलर करना चाहती हैं तो आप ये तरीके अपना सकती हैं। बस नियमित रूप से इस्तेमाल करना जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।