brides ke liye latest mehndi design

Bridal Mehndi Design: दुल्‍हन के हाथों में खूब जचेगी ये फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइंस, देखें तस्वीरें

अगर आप अपनी शादी के दिन हाथों को सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं , तो आप इन मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-09-29, 17:17 IST

हर महिला अपनी शादी के लिए बहुत एक्साइटेड रहती हैं। हम यह भी कह सकते हैं कि दुल्हन बनना हर महिला का सपना होता है। साथ ही वह इस दिन सबसे खूबसूरत और सुंदर दिखना चाहती है। जिसके लिए वो हर चीज का चुनाव बहुत ध्यान से करती है।

शादी का दिन हर महिला के लिए खास होता है। ऐसे में उनकी खूबसूरती और लुक में चार चांद लगाने का काम मेहंदी करती है। मेहंदी को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में गिना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी का रंग जितना ज्यादा रचता है, उसका पति उससे उतना ही प्‍यार करता है। मेहंदी से न केवल महिलाओं के हाथ खूबसूरत लगते हैं, बल्कि उनका लुक में भी निखार आ जाता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि शादी के मौके पर आपके हाथों की सब कोई तारीफ करें, तो आप ये फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन को जरूर ट्राई करनी चाहिए।

चेक मेहंदी डिजाइन

check Mehndi design

  • अगर आपको हाथों में भरी- भरी मेहंदी लगवाना पसंद है, तो आप चेक मेहंदी डिजाइन जरूर लगवाएं।
  • ये मेहंदी डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगती है।
  • बाजार में इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप 500 रुपये तक में आसानी से लगवा सकती हैं।
  • आप ये मेहंदी डिजाइन को हाथों के बैक पर भी लगवा सकती हैं।
  • इस तरह की मेहंदी आप खुद से भी ट्राई कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- ट्रेंड में हैं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, दुल्हन की मां के हाथों में लगेंगे अच्छे

पत्ती मेहंदी डिजाइन

PATTI MEHNDI DESIGN

  • पत्ती डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है।
  • बाजार में इस डिजाइन में आपको नेकलेस से लेकर इयररिंग तक आसानी से मिल जाएंगे।
  • इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप फैमिली फंक्शन में भी आसानी से लगा सकती हैं।
  • अगर आप शादी में कुछ यूनिक डिजाइन लगाने की सोच रही हैं, तो आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राई करें।
  • आप इसमें केवल ब्रॉड लीफ भी बनवा सकती हैं, या फिर पत्‍ती के अंदर कोई महीन डिजाइन भी बना सकती हैं।
  • इस तरह की डिजाइन देखने में काफी अट्रैक्टिव दिखाई देता है।(S अक्षर से लगाएं मेहंदी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें : मेहंदी के ये डिजाइन उंगलियों पर दिखेंगे सुंदर

बेल मेहंदी डिजाइन

BEL MEHNDI DESIGN

  • जिन महिलाओं को मेहंदी नहीं पसंद है, उनके लिए शादी में बेल मेहंदी डिजाइन सबसे बेस्ट है।
  • डिजाइन में ट्विस्ट देने के लिए आप बेल को रिंग फिंगर में भी लगवा सकती हैं।
  • इससे डिजाइन और भी ज्यादा अच्छी लगेगी।
  • साथ ही अगर आप ये डिजाइन खुद लगा रहीं हैं तो ये डिजाइन आप 20 मिनट में आराम से लगा सकती हैं।
  • अगर आप बाहर से लगाने की सोच रही हैं तो आप इसे 250 रुपये में लगवा सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

pic credit : instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।