भारतीय शादियों में दुल्हन की मां सबसे ज्यादा व्यस्त रहती है। शादी की तैयारियों में व्यस्त दुल्हन की मां को खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता। घर की देखरेख में उसके कपड़े, ज्वेलरी, सैंडल्स आदि कहां है किसे पता? ऐसे में जब मेहंदी की रात में भी मां के हाथों में छोटा-मोटा डिजाइन बना दिया जाता है। जब दुल्हन के हाथों में मेहंदी अच्छी और स्पेशल सजती है, तो मां कैसे पीछे रह जाए?
आजकल तो ऐसे कई ट्रेंडी डिजाइन आने लगे हैं, जो दुल्हन की मां भी बड़े शौक से लगाती हैं। ट्रेडिशनल हो या मॉर्डन उनके हाथों में भी लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन लगने चाहिए। तो चलिए इसी हिसाब से हम कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन आपके लिए लेकर आए हैं।
ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन
यह एक ऐसा मेहंदी डिजाइन है, जो अक्सर महिलाएं अपने हाथों में लगाती हैं। इस तरह के डिजाइन में आपके पूरे हाथों को फ्लोरल डिजाइन के अलग-अलग पैटर्न से भरा जाता है। फूलों से लेकर बेल और अंबियों को हाथों में बनाया जाता है। छोटे-बड़े फ्लोरल मोटिफ्स से हाथ सुंदर दिखते हैं। यह डिजाइन दुल्हन ही नहीं, बल्कि दुल्हन की मां भी लगा सकती हैं। इसे आप हालांकि अपने हिसाब से थोड़ा सा बदल एक्सपेरिमेंटिंग भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : मेहंदी के ये डिजाइन उंगलियों पर दिखेंगे सुंदर
मंडला मेहंदी डिजाइन
आजकल कई लड़कियों को आपने मंडला मेहंदी डिजाइन बनाते हुए देखा होगा। यह आजकल बड़ा ट्रेंड में है। यहां तक कि कई आर्टिस्ट ऐसा मानते हैं कि मंडला को अगर हाथों में मेहंदी डिजाइन के रूप में बनाया जाए, तो यह हमें आध्यात्मिक रूप से ब्रह्मांड से जोड़ता है, ताकि हमारे जीवन में शांति और संतुलन लाया जा सके। आपको शायद पता न हो लेकिन प्रत्येक मंडला में एक केंद्र बिंदु होता है जहां से डिजाइन रेडियल सिमिट्री में फैलता है। इसे सही ढंग से बनाना एक कला है, जो हर किसी को आसानी से नहीं आती। यह मेहंदी का डिजाइन दुल्हन और दुल्हन की मां दोनों पर बेहद सुंदर लगेगा।
मिनिमल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
चूंकि मांओं को शादियों में सबसे ज्यादा काम करना पड़ता है। उनके कंधे पर कई सारी जिम्मेदारियां होती हैं, ऐसे में उन्हें चाहिए होता है कि कोई सिंपल मेहंदी बन जाएं। ऐसे समय पर आप अपनी मां के लिए मिनिमल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन चुन सकते हैं। यह डिजाइन हर किसी का ध्यान आकर्षित करेगा। आपके हाथों की हथेलियों पर डॉटेड मोटिफ्स इस मेहंदी डिजाइन को सिंपल और एलिगेंट लुक देते हैं। वहीं उंगलियों से कलाई तक होने वाला आपका फ्लोरल डिजाइन आपके हाथ पर ज्वेलरी की तरह लगता है। यह डिजाइन बहुत ज्यादा वक्त भी नहीं लेता है और आप बाकी काम भी आसानी से कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : मेहंदी डिज़ाइन को ढूंढते समय ध्यान रखेंगी 4 टिप्स तो नहीं होगी कोई दिक्कत
फ्लोरल विद ट्विस्ट मेहंदी डिजाइन
अगर आपकी मां को और भी सिंपल डिजाइन पसंद हो, तो उनके हाथों में फ्लोरल मोटिफ डिजाइन और डॉट्स का एक पैटर्न बनवा सकती हैं। यह सिंपल, ट्रेंडी और स्टाइलिश दोनों लगेगा। सुंदर मीडियम साइज के फूल हाथों पर सुंदर दिखेंगे और इसे आप अपने हिसाब से हाथ पर आधी तरफ या फिर कलाई से एक उंगली तक बनाकर खत्म कर सकती हैं। उंगलियों पर भी फ्लोरल मोटिफ्स सुंदर लगेंगे।
Recommended Video
तो अब अपनी शादी में मां के हाथों पर कौन-सा मेहंदी डिजाइन आप तय करने वाली हैं? इन मॉडर्न और ट्रेडिशनल पैटर्न्स की एक बहुत बड़ी वैरायटी है। आप जैसा चाहें वैसे डिजाइन हाथों पर बनवा सकती हैं।
अगर आपको इन मेहंदी डिजाइन्स के अलावा कोई और अच्छे, स्टाइलिश, सिंपल और ट्रेंडी डिजाइन्स के बारे में पता है तो हमें कॉमेंट कर बताएं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : freepik & wedmegood
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।