herzindagi
simple mehndi design hindi

ईद पर लगाएं अपने हाथों में ये सुंदर मेहंदी के डिजाइन

रमजान के बाद ईद में मेहंदी लगाने की परंपरा तो सभी को मालूम है। इस मौके पर जानें कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन्स के बारे में।
Editorial
Updated:- 2022-03-31, 17:32 IST

जिस तरह बाकी त्योहारों के लिए बेसब्री रहती है। ठीक उसी तरह ईद के लिए भी अलग हर्षोल्लास का माहौल रहता है। रमजान में रोजा रखने के बाद ईद का मजा ही अलग होता है और इस दिन तमाम तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। सब तैयार होते हैं और ईदी का अलग मजा लेते हैं। ईद के मौके पर महिलाएं अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाती हैं।

मेहंदी लगाना एक आर्ट है, जिसे अगर ठीक से न लगाया जाए तो आपका मजा किरकिरा हो सकता है। वहीं जब मेहंदी डिजाइन्स की बात आती है, तो कोशिश करें कि आप उसे भी खास तरह से चुनें। आपका मेहंदी डिजाइन जितना अलग होगा उतना ही शानदार लगेगा। आज हम भी आपको मेहंदी के कुछ अनोखे डिजाइन्स बताने जा रहे हैं, इन्हें चुनकर आप ईद के लिए तैयार हो सकती हैं। तो चलिए देखते हैं मेहंदी के कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन्स।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

arabic mehndi design for eid

अरेबिक मेहंदी डिजाइन आधुनिक हैं लेकिन साथ ही यूनिक भी होते हैं। इस प्रकार की मेहंदी में ज्योमेट्रिकल पैटर्न के साथ-साथ फूलों की कलाकृति का मेल शामिल होता है। इसी वजह से यह हर लड़की की पसंद होता है। अरेबिक सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले बोल्ड और सुंदर डिजाइन होता है।

इसे दुल्हनें खासतौर से पसंद करती हैं और यह सिंपल और स्टाइलिश हो सकता है। अगर आप ईद पर मेहंदी यूनिक और ट्रेडिशनल आर्ट चाहें, तो इसे बनवा सकती हैं।

खफीफ मेहंदी डिजाइन

kafif mehndi design

खफीफ मेहंदी डिजाइन अभी पिछले कुछ समय से काफी चलन में है। 'खफीफ' एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है इंट्रिकेट होता है। इस तरह के डिजाइन में हर आकृति की डिटेल और सजावट पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस बनाने के बाद आप देखेंगी कि डिजाइन बहुत सुंदर और बारीक दिखाई देते हैं।

खफीफ डिजाइनों में ज्यादातर स्वर्ल्स, स्ट्रिप बॉर्डर्स, फ्लोरल एलिमेंट्स, चेक्स, ब्लॉक और शेड्स। इसके साथ ही इसमें एब्सट्रेक्ट और पैटर्न्स का इस्तेमाल किया जाता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें : Eid Mehndi Designs: 10 मिनट में हाथों पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन

मोरक्कन मेहंदी डिजाइन

मोरक्कन मेहंदी डिजाइन वैसे तो मिडल ईस्ट की देशों में बहुत प्रसिद्ध है। इस प्रकार का डिजाइन अरेबिक के काफी करीब होता है और उससे ज्यादा सरल भी होता है। मोरक्कन मेहंदी डिजाइन पारंपरिक मेहंदी कला पर एक अधिक समकालीन रूप है जो बहुत ही यूनिक और आधुनिक दिखता है। इस डिजाइन को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि यह किसी तरह की बुराई को दूर करने के लिए बनाया जाता है। यह मेहंदी डिजाइन अन्य सामान्य डिजाइन्स से ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

वेस्टर्न स्टाइल मेहंदी डिजाइन

मेहंदी लगाने के स्टाइल और अंदाज में आज बड़ा फर्क आया है। क्या आपको पता है कि वेस्टर्न के लोगों के बीच भी मेहंदी स्टाइल्स लोकप्रिय हुए हैं और उन्होंने इसमें अपना कुछ ट्विस्ट जोड़ा है, जिसे वेस्टर्न स्टाइल के नाम से जाना जाता है। इस डिजाइन में कई तरह के पैटर्न का मेल देखा जाता है। ज्योमैट्रिक शेप्स, पैटर्न्स और कंटेम्पररी डिजाइन को मिक्स और मैच करके लगाया जाता है, जो बहुत अद्भुत लगता है और आपके हाथों पर भी शानदार लगती है। ईद के मौके (ईद पर बनाएं ये स्पेशल डिशेज) पर आप वेस्टर्न स्टाइल को चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : दुल्हन की बहन के हाथों में खूब जंचेंगे मेहंदी के ये डिजाइन

अफ्रीकी मेहंदी डिजाइन

african mehndi design

अफ्रीकी मेहंदी डिजाइन अरबी मेहंदी डिजाइन के समान है, लेकिन इसमें थोड़ा बहुत अंतर होता है। जैसे भारतीय मेहंदी डिजाइन में गैप नहीं होते, उससे अलग अफ्रीकी मेहंदी डिजाइनों में, कई स्पेस और अंतराल होते हैं। इसमें आदिवासी पैटर्न शामिल हैं जो अफ्रीकी संस्कृति से मेल खाते हैं। इसमें बोल्ड बॉर्डर और लाइन होती हैं। आप कुछ डिफरेंट चाहती हैं, तो यह मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

मून मेहंदी डिजाइन

moon mehndi design

ईद का मौका हो और आप चांद-सितारों वाली मेहंदी न लगाएं, ऐसा कैसे हो सकता है? आप अपने हाथों में मून डिजाइन बना सकती हैं। यह ईद के चांद को सुंदर तरीके से रिप्रजेंट करेगा। आप हथेली पर डॉट्स और फूलों का पैटर्न बनाकर लटकता हुआ चांद बना सकती हैं। या तो आप इसे अरेबिक मेहंदी डिजाइन में भी इसे जोड़ सकती हैं। लाइन्स के पैटर्न बनाते हुए भी हथेली पर चांद और सितारों से सजाया जा सकता है।

इसके अलावा ऐसे कई सुंदर और बेहतरीन मेहंदी पैटर्न्स हैं, जिन्हें आप हाथ पर बनवा सकती हैं। ये ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन आपके मुबारक मौके को और भी खास बना देंगे। हमें उम्मीद है ये नए डिजाइन आपको पसंद आएंगे। ऐसे ही अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik, shutterstock, pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।