स्किन टोन को हल्का करने के लिए अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

त्वचा पर कालापन, डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन होने के कई कारण होते हैं जैसे- खान-पान, धूल-मिट्टी, सूरज की किरणें आदि। कई बार ऐसा भी होता है कि जो हम खाते हैं, उससे हमारे चेहरे पर सीधा असर पड़ता है। बेदाग, झाइयों से मुक्त और ग्लोइंग फेस आखिर किसे पसंद नहीं होता है? अपनी त्वचा का स्किन टोन हल्का करने के लिए आप भी तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स अपनाती होंगी, लेकिन क्या यह जल्दी असर करते हैं? स्किन टोन को हल्का और ग्लोइंग बनाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बल्कि आप नेचुरल इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करके भी फ्लॉलेस स्किन पा सकती हैं।
शहद और ऑलिव ऑयल से करें फेस मसाज

स्किन टोन को लाइट और ग्लोइंग बनाने के लिए आपको शहद और ऑलिव ऑयल को मिक्स करके, कम से कम 20 मिनट तक फेस मसाज करनी चाहिए। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि शहद में नेचुरल एंटीसेप्टिक होते हैं, जो चेहरे के पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए फायदेमंद होते हैं। ऑलिव ऑयल डार्क सर्कल को रिमूव करता है और स्किन टोन को लाइट करने का काम करता है, क्योंकि इसमें पोस्ट इंफ्लेमेटरी पिगमेंटेशन के गुण होते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो मसाज करने से पहले शहद में एक चम्मच नींबू मिलाना आपके लिए कारगर होगा।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: बालों को दालचीनी से लाइट करें, नहीं पड़ेगी महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत
फेशियल स्टीम लें

फेशियल स्टीम आपकी स्किन के पोर्स को खोलती है और डर्ट बाहर निकालने में मदद करती है। अगर आप सिर्फ पानी के बजाए उसमें नींबू के छिलके मिलाकर उबालने के बाद 2-3 मिनट तक स्टीम लें, तो यह आपकी स्किन के ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल कम करेगा। ध्यान रहे कि आप इसे जरूरत से अधिक इस्तेमाल न करें, सप्ताह में केवल 2 बार फेशियल स्टीम करना कारगर साबित होगा। कई लो फेशियल स्टीम के बाद भी मॉइश्चराइजर, क्रीम या ब्यूटी प्रोडक्ट लगाते हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होता है। स्टीम लेने के बाद तौलिए से स्किन को पौछना काफी रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: झुर्रियों और काले-धब्बों ने कम कर दी है चेहरे की खूबसूरती, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
दिन में दो बार स्किन टोनर लगाएं

बाजार से मिलने वाले स्किन टोनर आपकी त्वचा को डल कर सकते हैं, लेकिन नेचुरल स्किन टोनर बेहद कारगर होते हैं। अगर आप एप्पल साइडर विनेगर और रोज वॉटर को मिलाकर, कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं, तो यह फायदेमंद होगा। इसे चेहरे पर अप्लाई करने के बाद आपको 2 मिनट तक लगाना है और फिर नॉर्मल पानी से धोना है। ऐसा आप दिन में दो बार करें तो स्किन टोन लाइट होने लगेगा। इस विनेगर में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो डार्क सर्कल को भी कम करते हैं।
पील मास्क का करें इस्तेमाल

ऑरेंज पील मास्क में सिट्रिक एसिड होता है, जो स्किन को एक्सफ्लोइट करता है और डार्क सर्कल होने से बचाता है। संतरे के छिलकों को पीसें और ठंडे दूध में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। ध्यान रहे कि आप इसे नॉर्मल पानी से ही धोएं और सप्ताह में केवल दो बार इसका इस्तेमाल करें। ऑरेंज पील मास्क स्किन के पिंपल कम करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है, क्योंकि इसममें एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
स्किन टोन को लाइट करने के लिए आप इन टिप्स को अपने रुटीन में जरूर शामिल कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।