ओपन हेयरस्टाइल में स्टनिंग लुक पाने के लिए इन हैक्स की लें मदद

किसी भी महिला के लुक में हेयरस्टाइल का एक अहम् रोल होता है। आमतौर पर, यह देखने में आता है कि महिलाएं अपने लुक में एक्सपेरिमेंटल होने के लिए तरह-तरह के हेयरस्टाइल बनाना पसंद करती हैं। इनमें भी ओपन हेयरस्टाइल एक ऐसा स्टाइल है, जो हर लड़की को अच्छा लगता है।
कभी वेव्स तो कभी स्ट्रेट तो कभी कर्ल्स लुक में गर्ल्स ओपन हेयर लुक कैरी करती हैं। उन्हें लगता है कि बस बालों को खोलकर कंघी करने का अर्थ है ओपन हेयरस्टाइल बनाना। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। जब आप इस तरह से ओपन हेयरस्टाइल क्रिएट करती हैं तो आपका पूरा लुक ही गड़बड़ा जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो ओपन हेयरस्टाइल में आपके स्टाइल व लुक को स्टनिंग बनाने में मदद करेंगे-
राउंड ब्रश की लें मदद
ओपन हेयरस्टाइल तब ज्यादा अच्छे लगते हैं, जब उनमें एक वॉल्यूम हो। ऐसे में आप अपने ओपन हेयरस्टाइल में वॉल्यूम एड करने के लिए राउंड ब्रश और ब्लो ड्रायर की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आपको पहले इतना करना है कि आप बालों को कॉम्ब करें और फिर फ्रंट से हेयर लें और राउंड ब्रश की मदद से उसे होल्ड करें। अब आप बालों में ब्लो ड्रायर का इस्तेमालकरें। इस हैक की मदद से आपके ओपन हेयर बिल्कुल भी प्लेन या चपटे नहीं लगेंगे। बल्कि वॉल्यूम के कारण आपका लुक खास लगेगा।
इसे भी पढ़ें-खुले बालों को इस तरह बनाएं स्टाइलिश, मिलेगा क्लासी लुक
करें बैक कॉम्बिंग
यह एक आसान है, जो ओपन हेयरस्टाइल के लुक को कई गुना बेहतर बना देता है। अगर आप हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहती हैं तो इस हैक की मदद लें। आपको बस इतना करना है कि आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप फ्रंट से बालों का सेक्शन करें और फिर बैक कॉम्बिंग करें। अब आप दूसरा व तीसरा सेक्शन लेकर भी यही प्रोसेस दोहराएं। बैक कॉम्बिंग के कारण आपके बालों में नेचुरल तरीके से एक वॉल्यूम आएगा। जो देखने में बेहद ही अच्छा लगेगा।
ड्राई शैम्पू हैक
अक्सर यह देखने में आता है कि महिलाओं को जब कभी कहीं बाहर जाना होता है तो वे ओपन हेयरस्टाइल लुक को क्रिएट करती हैं। लेकिन अगर आप सच में ओपन हेयर में एक स्टनिंग लुक पाना चाहती हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपके बाल क्लीन व वॉश्ड हों। अगर हेयर वॉश किए हुए आपको दो या तीन दिन हो चुके हैं तो ऐसे में ओपन हेयर लुक अच्छा नहीं आएगा। ऐसे में आप ब्रेड या बन बनाने पर विचार करें। अगर आप ओपन हेयर ही रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप बालों को वॉश करें या फिर इमरजेंसी में ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करना भी अच्छा विचार हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-ओपन हेयर लुक रखना है पसंद, तो ट्राई करें ये हेयरस्टाइल्स
हेयर पार्टिंग हैक
यह एक आसान ट्रिक है, लेकिन ओपन हेयरस्टाइलिंगके दौरान आपके बेहद काम आ सकती है। हम सभी रेग्युलर में एक ही तरह से हेयर पार्टिंग करते हैं। कुछ महिलाएं मिडिल तो कुछ साइड पार्टिंग करना पसंद करती हैं। लेकिन जब आप ओपन हेयरस्टाइल लुक कैरी कर रही हैं तो ऐसे में अपनी हेयर पार्टिंग को स्विच करने का प्रयास करें। मसलन, अगर आप रेग्युलर में मिडिल पार्टिंग करती हैं तो ओपन हेयरस्टाइल के दौरान साइड पार्टिंग करें। ऐसा करने से आपका लुक भी अच्छा लगेगा और बालों में नेचुरल थोड़ा वॉल्यूम भी नजर आएगा।
तो अब आप भी इन हैक्स की मदद लें और ओपन हेयरस्टाइल में अपने लुक को स्टनिंग बनाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।