नया साल आ गया और दो सप्ताह भी बीत गये। पार्टीज़ भी खत्म हो गईं। और अब आपकी रोजाना की लाइफ भी फिर से उसी ढर्रे पर आ गई होगी। ऐसे में नये साल पर लिये गए रेज़ुलेशन भी ढाक के तीन पात बन गए होंगे और आप शायद ही उन्हें फॉलो कर रही होंगी। लेकिन ऐसे तो नहीं चलेगा। जबकि आपने खुद ही खुद को हेल्दी रखने का रेजुलेशन लिया था।
उसका क्या हुआ?
टाइम नहीं मिल पा रहा...ये तो बहाना हुआ। इसलिए इस बहाने को आज ही छोड़ें और इन टिप्स को फॉलो करें। Don't worry, ये टिप्स बहुत ही आसान हैं जिन्हें आप आसानी से फॉलो कर सकती हैं। और इन टिप्स की सबसे अच्छी बात ये है कि ये आपका आत्मविश्वास भी बढ़ायेंगे। तो आज से ही इन टिप्स को अपनी रोजमर्रा की लाइफ में फॉलो करना शुरू करें और दिखें नैचुरली खूबसूरत।
मुस्कुराएं
आप सोच भी नहीं सकती की आपकी एक मुस्कुराहट आपकी पूरी पर्सनैलिटी पर बहुत गहरा और अच्छा असर डालती है। ये आपको आकर्षक बनाती है। इसलिए दिन में एक बार नहीं बार-बार मुस्कुराएं और हमेशा खुश रहने की कोशिश करें। खुश रहेंगे तो आपके शरीर में ब्लड का संचार अच्छे से होगा और आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा।
करें रोज एक्सरसाइज
रोज कम से कम दिन में 15 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। जिसमें 10 मिनट की जॉगिंग या साइकलिंग जरूर शामिल करें। विश्वास करें। रोज 15 मिनट की एक्सरसाइज आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाएगी और आपको नैचुरल खूबसूरती देगी। साथ ही इससे आपका स्टेमिना भी मजबूत बनेगा। रोजाना एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जिसके कारण चेहरे की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इसी से चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है।
मेडिटेशन करें
मेडिटेशन से चेहरे की थकावट दूर होती है। इसलिए हर रोज कम से कम 5 मिनट मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपका चेहरा तनावमुक्त और फ्रेश नजर आता है। मेडिटेशन से दर्द, सांसों की समस्या और टेंशन तो दूर होती है। साथ ही आंख बंद कर के मेडिटेशन करने से डार्क सर्कल की समस्या भी नहीं होती। क्योंकि मेडिटेशन से आंखों को आराम मिलता है और आंखों के आसपास की नसों की सिकुड़न खत्म होती है।
अच्छी नींद लें
खूबसूरत बनने का सबसे अच्छा नुस्खा है कि रोज आठ से दस घंटे की नींद जरूर लें। वैसे तो छह घंटे की नींद भी काफी होती है। लेकिन अगर स्लीपिंग ब्यूटी बनना है तो रोजाना आठ से दस घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद लेने से चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त का संचार अच्छे से होता है। जिससे चेहरे पर थकावट नजर नहीं आती और चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है।
ऑयलिंग करें
बाल हमारी खूबसूरती का सबसे जरूरी हिस्सा है। बाल अच्छे तो खूबसूरत दिखने की आधी मेहनत पूरी। लेकिन बालों को खूबसूरत कैसे बनाया जाए? इसके लिए बालों की ऑयलिंग करना सबसे बेस्ट उपाय है। सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार बालों में तेल लगाएं। इससे बाल मजबूत भी बनेंगे और सुंदर भी दिखेंगे। सर्दियों में अघर ऑयलिंग के लिए जैतून या नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं तो ज्यादा अच्छा है। साथ ही इन तेल को गर्म करके बालों की ऑयलिंग करें।
जूस पिएं
रोज जूस पिएं। अभी ठंड में सब्जियों का जूस हर जगह मिलता है। अच्छा होगा कि ठंड में सब्जयों का जूस जरूर पिएं। खासकर आंवले, गाजर और चुकंदर का जूस पीने से चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है। इससे चेहरा फ्रेश दिखता है। अगर अनार का जूस पीती हैं तो और भी अच्छी बात है। अनार का जूस पीने से चेहरे पर ब्लश लगाने की जरूरत नहीं होती। होंठ लाल हो जाते हैं।
जंक फूड ना खायें
खूबसूरत रहने का सबसे अच्छा तरीका है कि जंक फूड बिल्कुल भी ना खायें। चेहरे पर लगाया गया क्रीम तब तक काम नहीं करता जब तक की चेहरे पर अंदर से ग्लो ना आये। जंक फूड खाने से शरीर बीमार पड़ जाता है जिससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो नहीं आता है। जंक फ़ूड खाने से ना केवल आपके चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है बल्कि आपकी डाइजेशन पर भी बुरा प्रभाव डलता है। जिससे पेट खराब रहता है। पेट खराब रहने से चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं। और चेहरा खराब दिखने लगता है। इसलिए जंक फूड बिल्कुल भी ना करें।
काजल और मस्कारा
ऑफिस जाने या बाहर जाने समय कभी भी हैवी मेकअप ना करें। बाहर निकलने के दौरान एक मॉश्चराइजर क्रीम लगा लें और उसके बाद केवल काजल व मस्कारा लगाएं। ये सबसे बेस्ट मेकअप ट्रिक है। इससे चेहरा घंटों तक फ्रेश रहता है।
ब्रेक लें
पूरे दिन में काम के दौरान 10 मिनट का ब्रेक जरूर लें। पूरी टीम के साथ जो लंच ब्रेक आप लेती हैं उसके अलावा 10 मिनट का ब्रेक लेने की बात हम कर रहे हैं। इस 10 मिनट के ब्रेक में कुछ भी ना करें। इस ब्रेक में कुछ वक्त थोड़ा अपने साथ गुज़ारें। किसी भी तरह की चिंता ना करें। कुछ भी ना सोचें। यक़ीन करें इस ख़ाली समय का असर आपकी त्वचा और बाल पर बहुत जल्द दिखाई देगा।
तो ये हैं सारे टिप्स, जिनको फॉलो कर आप नैचुरल ग्लो पा सकेंगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों