herzindagi

इस तरह से थकी हुई आंखों को तरोताज़ा बनाएं और दिखें पार्टी में सबसे हॉट

ऑफिस में देर तक कंप्युटर के सामने बैठ कर काम करने और कम सोने की वजह से आंखें थक जाती हैं। लागातार ऐसा करने से कई बार आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाते हैं। डार्क सर्कल चेहरे की खूबसूरती पर चांद के दाग के समान होते हैं। इससे चेहरे डल भी लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है औऱ हर वीकेंड दोस्तों या ऑफिस की पार्टी अटेंड करनी पड़ती है तो ऑफिस से घर जाने के बाद नीचे दिए गए इन टिप्स को फॉलो करें। इन उपायों से आंखों को आराम मिलेगा और डार्क सर्कल भी नहीं होंगे। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 03 Nov 2017, 17:11 IST

आंखों पर ठंडे चम्मच रखें

Create Image : Image courtesy: Shutterstock

रात भर सो नहीं पाएं औऱ सुबह आंखें थकी हुई लग रही हैं तो ये उपाय आप सुबह-सुबह आजमा सकती हैं। ऑफिस में प्रज़ेंटेशन है और रात को पार्टी है तो सुबह-सुबह ठंडे चम्मच का इस्तेमाल कर आंखों की थकावट दूर करें। 

ऐसे करें इस्तेमाल- दो चम्मच को फ्रिजर में आधे घंटे के लिए रख दें। फिर इन ठंडे चम्मच को पांच मिनट के लिए आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखों की थकावट दूर होगी। साथ ही आप को भी काफी आराम मिलेगा। 

उंगुलियों से करें मालिश

Create Image : Image courtesy: Shutterstock

आंखों की थकावट दूर करने के उंगुलियों से आंखों के आसपास के हिस्से की मालिश करें। हल्की उंगुलियों से पंद्रह मिनट तक आंखों की मालिश करें। फिर दोनों हाथों को आपस में रगड़ें और अपनी बंद आंखों पर हथेलियों को रखें। इससे आंखों को आराम मिलेगा। इसके बाद आंखों को खोलकर आंखों की पुतलियों को चारों ओर घुमाएं। अब आंखें बंद करके पांच मिनट तक गहरी सांसे लें। इससे आंखों को आराम मिलेगा और डार्क सर्कल की समस्या नहीं होंगी। 

दूध के कॉटन का इस्तेमाल करें

Create Image : Image courtesy: Shutterstock

डार्क सर्कल की समस्या अगर काफी है तो दूध का इस्तेमाल करें। आंखों की थकान, स्वेलिंग और डार्क सर्कल दूर करने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल करें। कॉटन में थोड़ा सा ठंडा दूध लें ले और फिर उन्हें आंखों पर दस मिनट के लिए रखें। इससे आंखों को आराम मिलता है और डार्क सर्कल की समस्या कभी नहीं होती।

व्हाइट काजल

Create Image : Image courtesy: Shutterstock

अगर आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को तुरंत खत्म करना है तो एक टेम्परीर उपाय है- व्हाइट काजल। 

हैरान होने की बात नहीं है। काजल व्हाइट भी होता है। अगर पार्टी में जाने के दौरान आंखें थकी हुई और बेजान नज़र आ रही हैं तो व्हाइट काजल आंखों के नीचे और आंखों के आसपास के हिस्सों में इ्सेतमाल करें।