(Latest Nail Art Designs) अक्सर महिलाएं अपने नाखूनों को सुन्दर बनाने के लिए सैलून में जाकर मैनीक्योर करवाना पसंद करती हैं। इसके लिए वे ढेरों रुपये भी खर्च कर देती हैं।
कई महिलाओं को तरह-तरह के नेल आर्ट करवाना पसंद होता है। इसके लिए वे इंटरनेट की मदद लेकर कई सारे नए से नए डिजाइन वाला नेल आर्ट करवाती हैं।
वहीं आजकल महिलाएं सिंपल और सोबर कलर वाले डिजाइन में फैंसी नेल आर्ट करवाना पसंद करती हैं।
लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि बार-बार नेल स्टूडियो में जाकर नेल आर्ट करवाने से आपके नाखून कमजोर होने लगते हैं।
आपको बता दें कि अब आप इस तरह के नेल आर्ट को अपने असली नाखूनों पर भी कर सकती हैं और वो भी बिना किसी की मदद लिए।
आइए देखते हैं नेल आर्ट के कुछ ऐसे सिंपल और सोबर डिजाइन, जिन्हें आप बिना किसी प्रोफेशनल की मदद लिए खुद घर पर ही कर सकती हैं।
शिमर डिजाइन नेल आर्ट (Shimmer Nail Art Design)

- यह नेल आर्ट डिजाइन देखने में जितना सिंपल और सोबर दिखाई देता है, खुद करने पर उससे कहीं ज्यादा आसान होता है।
- इस तरह के नेल आर्ट के लिए आप सबसे पहले कोई भी लाइट कलर की नेल पेंट लगा लें।
- इसके बाद आप बारीक शिमर को धीमे-धीमे नाखूनों के ऊपर छिड़क लें।
- ऐसा करने के बाद आप ट्रांसपेरेंट नेल पेंट की मदद से नाखूनों को अच्छी तरह से सेट कर लें।
- आप इस तरह के डिजाइन को अपने हिसाब से भी कस्टमाइज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :मैनीक्योर के बाद नहीं करने चाहिए ये काम, हो सकता है नुकसान
स्टोन वर्क नेल आर्ट डिजाइन (Stone Work Nail Art Design)
- इस तरह का नेल आर्ट देखने में बेहद फैंसी दिखाई देता है।
- अगर आप ऐसा कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो आप सबसे पहले कोई भी सोबर कलर की नेल पेंट को लगा लें।
- इसके बाद आप इस पर नेल ग्लू की मदद से इन स्टोन को एक-एक करके चिपका लें।
- इसके सूखने के बाद आप इस पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा कर इसे अच्छी तरह से सेट कर दें।
- ऐसा करने पर आपका नेल आर्ट डिजाइन टस से मस नहीं होगा।
- आप इस तरह का डिजाइन किसी भी बड़े फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :मैनीक्योर और पेडीक्योर के बाद भूलकर भी न करें ये काम
मोनोक्रोम ग्राफिक नेल आर्ट डिजाइन (Monochrome Nail Art Design)

- इस तरह का नेल आर्ट डिजाइन देखने में बेहद स्टाइलिश दिखाई देता है।
- क्योंकि ये एक लेटेस्ट डिजाइन है इसलिए काफी महिलाओं को इस तरह के नेल आर्ट की कोई जानकारी नहीं है।
- इस तरह के नेल आर्ट डिजाइन को करने के लिए आप सबसे पहले किसी भी लाइट कलर की मैट नेल पेंट को लगा लें।
- इसके बाद आप इस पर शिमर नेल पेंट की मदद से इस तरह का डिजाइन बनवा लें।
- ऐसा डिजाइन बनाने के लिए आप धागे की मदद भी ले सकती हैं।
- कोशिश करें कि मैट और शिमर नेल पेंट का कलर आप मिलता-जुलता ही रखें।
- ऐसा करने से नाखूनों पर एक मोनोक्रोम लुक क्रिएट हो जाएगा।
- इस तरह का नेल आर्ट डिजाइन सोबर दिखने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी दिखाई देता है।
उम्मीद है कि आपको हमारे बताए गए नेल आर्ट के ये डिजाइन पसंद आए होंगे।
Recommended Video
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों