ट्रांसपेरेंट नेल पेंट है बहुत काम का, जानिए इससे आप और क्या-क्या कर सकती हैं

  • Inna Khosla
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-09-21, 12:15 IST

क्या आप जानकी हैं कि आपके नाखुनों को सुंदर बनाने वाली ट्रांसपेरेंट नेल पेंट से आप और क्या क्या कर सकती हैं। 

transparent nail paint fashion hacks main
transparent nail paint fashion hacks main

ट्रांसपेरेंट नेल पेंट आपके नाखुनों को नेच्यूरल शाइन देता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये सिर्फ आपके नाखुनों की खूबसूरती को बढ़ाने के काम ही नहीं आता बल्कि ट्रांसपेरेंट नेल पेंट इतने काम की चीज़ है कि ये लिफाफा चिपकाने से लेकर फटी लेगिंग को सही करने के भी काम आती है। अब आप कहेंगी कि आपने इस बारे में सोचा ही नहीं था तो आप ये सारे फायदे जान लें फिर आप भी अपनी ट्रांसपेरेंट नेल पेंट को इस तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइए अब आपको ट्रांसपेरेंट नेल पेंट वाले हैक्स के बारे में बताते हैं।

ट्रांसपेरेंट नेल पेंट से चिपकाएं लिफाफा

आपके ड्रेसिंग टेबल में ऐसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट होते हैं जो ना सिर्फ आपकी खूबसूरती तो बढ़ाने के काम आते हैं बल्कि ये आपको कई और तरीकों से भी फायदा पहुंचाते हैं। अगर कभी घर में ग्लू खत्म हो जाए तो आप लिफाफे को चिपकाने के लिए ट्रांसपेरेंट नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस नेल पेंट को लिफाफे में लगाएं और चिपकाएं। एक दम ये ज्यादा नेल पेंट भी ना लगा दें बस 2 कोट ही आपके लिफाफे को चिपकाने के लिए काफी हैं।

transparent nail paint fashion hacks

सूई मे धागा डालने के काम

कपड़े की सिलाई करने वाली सूई का छेद काफी छोटा होता है जिस वजह से कई लोगों को सूई में धागा डालने में काफी परेशानी होती है। तो ऐसे में आप सूई के छेद के पास ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा दें और उसे सूखने से फिर छेद के पास का हिस्सा बड़ा दिखेगा जिससे आप आसानी से सूई में धागा डाल पाएंगी।

ट्रांसपेरेंट नेल पेंट से भरें छेद

सूई के छेद को बड़ा दिखाना हो या फिर किसी छोटे छेद को भरना है ट्रांसपेरेंट नेल पेंट सब काम करता है। आपको अगर कोई छोटा छेद भरना है तो आप उस पर नेल पेंट लगा दें किसी को पता भी नहीं चलेगा और आपका काम भी हो जाएगा। कई बार घर या कार की खिड़की में छोटे छेद हो जाते हैं। अब इसके लिए पूरा शीशा बदलना काफी मुश्किल भरा काम होगा पर आप परेशान ना हो! बस ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लें और छेद पर इसे अच्छी तरह लगाएं इससे छेद बंद हो जाएंगे और नज़र नहीं आएंगे।

अब आप नेल पॉलिश को सिर्फ नेल पेंट की तरह की इस्तेमाल ना करें बल्कि आप इससे ये सारे दूसरे काम भी कर सकती हैं। अगर आपको ब्यूटी और फैशन के बारे में जानकारी हो तो इससे आपके पैसे भी बचते हैं और आपका समय भी बच जाता है। महंगाई के ज़माने में आपको इस तरह की सारी बातों के बारे में पता होना चाहिए तभी आप कहलाएंगी आज की स्मार्ट वुमेन।

transparent nail paint fashion hacks inside

Recommended Video

लैगिंग्स या स्टॉकिन्स को रिपेयर करता है ट्रांसपेरेंट नेल पेंट

कई बार लैगिंग्स या स्टॉकिन्स के किसी हिस्से में धागा निकल जाता है या छेद हो जाता है और वहां से ये फटने लगती है। अगर इसे आप ठीक नहीं करेंगी, तो धीरे-धीरे ये पूरी तरह फट जाएगी. अगर ऐसा हो, तो क्लीयर नेल पेंट की मदद से इस परेशानी से बचें। जिस हिस्से से धागा निकल रहा हो या छेद हो वहां इसे लगाएं। सूखने पर दूसरा कोट लगाएं। बस हो गया आपका काम! आपकी लैगिंग्स या स्टॉकिन्स का फटना बंद हो जाएगा।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP