फेस सीरम की कुछ बूंदों से निखरेगी त्वचा, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

क्या आपकी मेकअप किट में फेस सीरम रहता है? क्या आप जानती हैं कि इस एक प्रोडक्ट से चेहरे की रंगत इवन और जवां रहती है? अगर आपने अब तक फेस सीरम लगाना शुरू नहीं किया तो इसको यूज़ करें और बेहतर परिणाम देखें।
By Sakhi Digital | Edited By Pooja Sinha
Updated:- 2026-11-22, 09:14 IST
face serum benefits
Sakhi

क्या आपकी त्वचा सेंसिटिव है या फिर आपको त्वचा संबंधी परेशानी है, तो इसे ध्यान में रखते हुए आप फेस सीरम का चुनाव कर सकती हैं। ऐसा फेस सीरम चुनें, जो आपकी त्वचा को गहराई से रिपेयर कर सके। अगर आप चाहती हैं कि त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन बॉन्ड न खराब हो तो ऐसे सीरम को चुनें, जिनमें पेप्टाइड्स, रेटिनॉल या एंटीऑक्सीडेंट्स मौज़ूद हों। बता दें कि नेचुरल चीजों से बने फेस सीरम ज्‍यादा अच्छे रहते हैं, इनमें मौज़ूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में नमी बनाए रखते हैं।

face serum benefits for glowing skin

फेस सीरम के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर सीरम त्वचा की संपूर्ण देखभाल करते हैं और त्वचा को अच्छी तरह नरिश भी करते हैं। इसके फायदों और लगाने के तरीके के बारे में हमें गीतांजलि सैलून नोएडा की एक्सपर्ट माही बता रही हैं।

  • इसके इस्तेमाल से त्वचा रिपयेर होती है। एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ फेस सीरम में विटामिन बी3 होता है, जो ऑयली त्वचा वालों के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • चेहरे पर मुहांसों की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो रेटिनोल युक्त फेस सीरम का उपयोग करें। यह एंटी-एजिंग होता है। इस लगाने से फाइन लाइंस ठीक हो जाती हैं। इस तरह का फेस सीरम खुले पोर्स बंद कर देता है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा टाइटनिंग का काम भी करता है।

ऑयली व एक्ने प्रोन त्वचा

  • ऐसी त्वचा वालों को सैलिसिलिक एसिड और रेटिनॉल युक्त सीरम का चुनाव करना चाहिए। इसमें मौजूद सैलिसिलिक एसिड पिंपल से बचाता है और रेटिनॉल में एंटी-एजिंग और एंटी-रिंकल गुणों से भरपूर होता है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां कम पड़ती हैं।

ड्राई त्वचा के लिए

  • ड्राई त्वचा है तो ह्यलूरोनिक एसिड युक्त हाइड्रेटिंग सीरम चुनें। यह सीरम त्वचा की एजिंग मार्क्स छिपाने के भी काम आता है।

यह भी पढ़ें- DIY Face Night Serum: सोने से पहले लगाएं ये सीरम, सुबह उठते ही मिलेगा बेबी-सॉफ्ट ग्लो

How to use face serum

फेस सीरम ऐसे लगाएं

  • चेहरे को फेस वॉश से धोएं।
  • अगर फेस सीरम ऑयल बेस्ड जैसा पतला है तो उसकी एक या दो बूंद हथेलियों पर लेकर एक साइड के गाल पर लगाना शुरू करें। फिर दूसरे गाल पर भी इसे लगाएं और इस तरह इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • अगर सीरम गाढ़ा है, तो इसकी बूंदें हथेलियों पर लेकर चेहरे पर लगाएं।
  • सीरम लगाते वक्त हल्‍के हाथ से थपथपाते हुए लगाएं। ज्‍यादा न रगड़ें, ऐसा करने से फेस सीरम त्वचा में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाएगा।
  • फेस सीरम ऐसा चुनें, जो विटामिन सी युक्त हो, क्योंकि यह त्वचा के लिए बेहतर है। इसे लगाने से त्वचा टाइट होती है। वहीं ह्यलूरोनिक एसिड युक्त सीरम त्वचा में खिंचाव और लचीलेपन में मदद करता है। चेहरे पर घाव हों तो उसे भी तेजी से भरता है।

यह भी पढ़ें- घर पर लीची से बनाएं एंटी-एजिंग फेस सीरम, कम खर्च में बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक : गीतांजलि

FAQ
फेस सीरम कब लगाना चाहिए?
फेस सीरम सुबह या रात, दोनों समय लगाया जा सकता है। इसका चुनाव सीरम के इंग्रीडिएंट्स के आधार पर करें।
फेस सीरम के बाद क्या लगाना चाहिए?
फेस सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। अगर सुबह सीरम लगा रही हैं, तो अंत में SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
कौन सा फेस सीरम त्वचा के लिए अच्छा होता है?
यह आपकी स्किन की जरूरत पर निर्भर करता है। हाइड्रेशन के लिए हयालूरोनिक एसिड, निखार के लिए विटामिन C और ऑयली स्किन के लिए नियासिनमाइड सीरम उपयोगी हो सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।