Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

DIY Face Night Serum: सोने से पहले लगाएं ये सीरम, सुबह उठते ही मिलेगा बेबी-सॉफ्ट ग्लो

Face Night Serum: घर पर बना नाइट सीरम हाथ पैरों की रूखी और फटी त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है। इसलिए आप भी बनाकर इस्तेमाल में ला सकती हैं, ताकि आपकी त्वचा की रंगत बदल सके।
Updated:- 2026-04-23, 16:26 IST
image

DIY Face Night Serum: हम अक्सर चेहरे की खूहसूरती बढ़ाने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तेज धूप और धूल के कारण ऐसा होना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्किन डल और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप चेहरे पर रात के समय सीरम का इस्तेमाल करें। सीरम लगाने से चेहरे की स्किन रिलेक्स होगी। साथ ही बेबी सॉफ्ट नजर आए। डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित हैं, उन्होंने इसे लगाने का तरीका शेयर किया है। साथ ही इसके फायदे भी बताए हैं।

घर पर कैसे बनाएं नाइट सीरम?

अगर आप बाजार के प्रोडक्ट और पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट से बचना चाहती हैं, तो ऐसे में आप नाइट क्रीम को बनाकर अप्लाई करें। इससे आपकी त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा।

1 - 2026-04-23T151012.480

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आपको ग्लिसरीन लेनी है।
  • इसमें आपको गुलाबजल और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को मिक्स करना है।
  • फिर इन सभी चीजों को मिक्स करना है।
  • इसके बाद आपको इसे एक एयर टाइट कंटेनर में रख दें और फ्रीज में कुछ समय के लिए स्टोर कर दें।
  • इससे आपका फेस सीरम बनकर तैयार हो जाएगा।

फेस सीरम का कैसे करें इस्तेमाल?

  • फेस सीरम को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको चेहरे को पानी से साफ करना है और मेकअप को अच्छे से साफ करना है।
  • टॉवल से पूरा पानी अच्छे से साफ करें।
  • इसके बाद इसे अपने चेहरे पर 2 से 3 ड्रॉप लेकर अप्लाई करना है और मसाज करना है।
  • इसे आप रात के समय चेहरे पर लगाएं ताकि आपकी स्किन अच्छे से हाइड्रेट हो सके।

यह भी पढ़ें- Homemade Herbal Serum: क्या धूप से बेजान हो गई है त्वचा? घर पर तैयार करें ये सस्ता और असरदार हर्बल सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • चेहरे पर सीरम का इस्तेमाल करते समय मेकअप अच्छे से उतार लें।
  • अगर आपकी स्किन सेसेंटिव है, तो इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें।
  • फेस सीरम को आप ज्यादा समय के लिए स्टोर करके न रखें।
  • फेस सीरम को कम मात्रा में चेहरे पर अप्लाई करें, ताकि ग्लो बना रहे।

2 - 2026-04-23T151010.772

यह भी पढ़ें- महंगे सीरम की जगह इस्तेमाल करें ये होममेड Night Serum, शीशे जैसा चम‍क उठेगा चेहरा

इस तरह से आप चेहरे पर लगाने के लिए फेस सीरम को बनाएं और अप्लाई करें, जिससे आपकी स्किन बेबी सॉफ्ट बनी रहेगी।

नोट: सबकी स्किन अलग-अलग होती है। इसलिए किसी भी नई चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।