Oily Skin : ऑयली स्किन पर रोजाना करें इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल, पोर्स हो जाएंगे साफ

चेहरे की त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चीजें पूरी तरह से नेचुरल होती हैं।

face scrub to clean pores and oil from face in hindi

Skin Care Tips: हर स्किन टाइप दूसरे से अलग होता है और इसकी देखभाल करने का तरीका भी दूसरे से अलग ही अलग ही होता है। वहीं बाहर मौजूद प्रदूषण के कारण चेहरे पर मौजूद पोर्स में गंदगी आ जाती है, जिस वजह से पोर्स में से ऑयल नजर आने लगता है।

हालांकि त्वचा के ऑयली होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन इसकी देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजों की सहायता ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-सी हैं वो चीजें जो रखेंगी आपकी त्वचा का सही तरीके से ख्याल।

ऑयली स्किन के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

how to make face scrub at home

  • कॉफ़ी
  • शहद
  • दही

शहद को चेहरे पर लगाने के फायदे

  • एक स्टडी में बताया गया है कि त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • बता दें कि शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
  • इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
curd for face scrub

दही को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
  • दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
  • चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत बनाने में मदद करता है।

कॉफ़ी को चेहरे पर इस्तेमाल करने के फायदे

  • कॉफी पाउडर स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है।
  • साथ ही कॉफी पाउडर धूप से होने वाले स्किन डैमेज से भी बचाता है।
  • कॉफी का इस्तेमाल स्किन की गंदगी को खत्म करने के लिए भी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें :Multani Mitti On Face: मुल्तानी मिट्टी की मदद से होंगे चेहरे के दाग-धब्बे कम, जानें कैसे?

ऑयली स्किन के लिए फेस स्क्रब कैसे बनाये?

clear skin at home

  • सबसे पहले करीब 2 से 3 चम्मच दही में आधा चम्मच कॉफ़ी की मिला लें।
  • इसमें करीब 1 चम्मच शहद की डालकर मिला लें।
  • इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप चेहरे पर लगा लें।
  • चेहरे पर इस स्क्रब को लगाने के लिए आप अपनी उंगलियों की सहायता ले सकती हैं।
  • हल्के हाथों के दबाव से चेहरे पर स्क्रब करें।
  • कम से कम 5 मिनट तक चेहरे पर मसाज करने के बाद पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
  • चेहरे को साफ करने के बाद नार्मल सीटीएम रूटीन को फॉलो करें।
  • इस स्क्रब को आप मोर्निंग स्किन केयर रूटीन के समय चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको ऑयली स्किन की देखभाल करने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP