herzindagi
face pack to reduce fine lines on skin

चेहरे पर दिखने लगी हैं फाइन लाइंस, इस पैक का करें इस्तेमाल

चेहरे को जवां बनाए रखने के लिए आपको त्वचा को साफ रखना चाहिए। गंदगी के कारण त्वचा पर कई की समस्याएं हो सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-06-13, 17:23 IST

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि त्वचा पर मुंहासे और फोड़े की परेशानी न हो। ये समस्याएं त्वचा की सुंदरता छिन लेती हैं, लेकिन क्या हो जब कम उम्र में ही आप बूढ़ी नजर आने लगे? इसका कारण फाइन लाइंस है। जब चेहरे पर पतली-पतली रेखाएं नजर आने लगती हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यही, लाइंस कुछ समय बाद झुर्रियों का रूप ले लेती हैं। 

आज इस आर्टिकल में हम आपको फाइन लाइंस को हल्का करने के लिए शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए फेस पैक को बनाना सिखाएंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि किन तरीकों को अपनाकर आप हमेशा जवां नजर आ सकती हैं। 

क्या होती हैं फाइन लाइंस?

what is fine lines

चेहरे पर पतली-पतली रेखाओं को फाइन लाइंस कहा जाता है। अगर आपको अपने चेहरे पर लाइंस दिखने लगे, तो समझ जाएं कि कुछ समय बाद झुर्रियों की समस्या हो सकती है। फाइन लाइंस ज्यादातर आंख, मुंह और माथे के आसपास नजर आती हैं। यह लाइंस त्वचा के करीब होती हैं, जबकि झुर्रियां त्वचा में गहराई तक होती हैं। 

बनाएं फेस पैक

how to make apple face pack for fine lines

फाइन लाइसं की समस्या होने पर आप सेब का इस्तेमाल कर सकती हैं। सेब को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें। आप एप्पल फेस पैक बना सकती हैं। सेब में विटामिन ई और सी पाया जाता है। ये दोनों तत्व फाइन लाइंस को होने से रोकते हैं। 

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्‍मच सेब का गूदा
  • 1 चम्‍मच शहद 

क्या करें?

  • सबसे पहले सेब को धोकर छिल लें। 
  • अब इसका गूदा निकाल लें। 
  • सेब के गूदे में 1 चम्‍मच शहद डालें। 
  • अब दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। 
  • लीजिए बन गया फाइन लाइंस के लिए फेस पैक। (जानें झुर्रियों के लिए उपाय)

इसे भी पढ़ें: स्किन पर दिखने लगी हैं फाइन लाइन्स तो ऐसे करें उन्हें लाइट

कैसे करें इस्तेमाल?

how to use apple face pack

  • साफ हाथों से इस पैक को चेहरे पर लगा लें। 
  • आंखों के आसपास लगाते समय सावधानी बरतें। 
  • जब यह पैक सूख जाए तब ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Face Fine Lines: चेहरे पर आ रही फाइन लाइंस की ऐसे करें पहचान और अपनाएं ये ट्रीटमेंट

इन बातों का रखें ध्यान

  • धूप की हानिकारक किरणों के कारण चेहरे डैमेज होने लगता है। फ्री रेडिकल्स स्किन को बूढ़ा बनाते हैं। इसलिए सन डैमेज से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। चेहरे पर सनस्क्रीन लगाने से फाइन लाइंस की समस्या नहीं होती है। साथ ही, उम्र के हिसाब से सनस्क्रीन का एसपीएफ भी अपडेट करें। 
  • रोजाना चेहरे को साफ करना ना भूलें।  साथ ही रात को सोने से पहले मेकअप जरूर रिमूव करें। मेकअप हमारी स्किन खराब करने का काम करते हैं और इसके लंबे समय तक इस्तेमाल से त्वचा पर फाइन लाइंस हो सकते हैं। मेकअप हटाने के लिए जैतून या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे पर फाइन लाइंस न हो तो इसके लिए त्वचा को मॉइश्चराइज करें। ड्राई स्किन पर आसानी से फाइन लाइंस दिखने लगती हैं। एक अच्छा ब्रांडेड मॉइश्चराइजर खरीदें। रोजाना सुबह-रात इसका उपयोग करें। 
  • आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है।
  • आपको फेशियल और फेस क्लीन अप भी करवाना चाहिए। ये फेस ट्रीटमेंट त्वचा को डीप क्लीन करने के साथ-साथ हेल्दी रखने का भी काम करते हैं। आप चाहें तो घर पर भी बेसन, चॉकलेट और एलोवेरा जेल जैसी नेचुरल चीजों की मदद से फेशियल कर सकती हैं। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik.Com

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।