herzindagi
aditi rao hydari diy besan cleanser

अदिति राव हैदरी इस्तेमाल करती हैं ये DIY क्लींजर

क्या आपके दिमाग में भी यह सवाल आता है कि एक्ट्रेसेस का चेहरा इतना ग्लोइंग कैसे होता है? यह सामान्य सवाल है और इसका जवाब है कि वह हमारी तरह त्वचा पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-03-01, 18:14 IST

अदिति राव हैदरी न केवल बेइंतहा खूबसूरत हैं, बल्कि उनकी एक्टिंग भी दमदार है। अदिति राव का चेहरा हमेशा ग्लो करता है। क्या आपने कभी सोचा है कि इसका कारण क्या है। एक्ट्रेस भी हमारी तरह त्वचा पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। यह बात हम अपने मन से नहीं कह रहे हैं, बल्कि एक्ट्रेसेस अक्सर अपने स्किन केयर रूटीन के बारे में फैंस के साथ शेयर करती हैं।

हम सभी जानते हैं कि त्वचा को क्लींज करना कितना जरूरी होता है? स्किन को साफ न किया जाए तो पिंपल और एक्ने की समस्या होने लगती है। मार्केट में अलग-अलग इंग्रीडियंट से बने क्लींजर मिलते हैं, लेकिन कई नेचुरल चीजें हैं जिनका उपयोग क्लींजर के रूप में किया जा सकता है। अदिति राव भी अपने चेहरे पर क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं और उन्होंने अपने फैंस के साथ ब्यूटी सीक्रेट भी शेयर किया है। चलिए उन्हीं से जानते हैं वह अपने चेहरे पर किन चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

DIY क्लींजर

how to make diy cleanserसालों से त्वचा पर बेसन का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। यह साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए असरदार घरेलू उपाय के रूप में काम करता है। इसलिए आम महिलाएं ही नहीं बल्कि एक्ट्रेसेस भी चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल करती हैं।

त्वचा को साफ करने के लिए क्लींजर का उपयोग किया जाता है। अदिति रव हैदरी क्लींजर के रूप में बेसन का इस्तेमाल करती हैं। बेसन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से त्वचा एकदम साफ हो जाती है।

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

benefits of using besan on face ()

  • डल स्किन के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। त्वचा पर बेसन लगाने से डेड स्किन रिमूव हो जाती है, जिससे आपका चेहरा ग्लो करने लगता है।
  • बेसन में जिंक पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है। त्वचा की सूजन को कम करने के लिए भी आप बेसन का उपयोग कर सकती हैं।
  • फेशियल हेयर सामान्य है, लेकिन जब यह त्वचा पर ज्यादा दिखने लगे तो इसके कारण चेहरा भद्दा नजर आता है। फेशियल हेयर को रिमूव करने के लिए बेसन का इस्तेमाल करें। बेसन लगाने से बाल हटने लगते हैं।
  • अगर आपकी स्किन ऑयली है तो बेसन का उपयोग करें। बेसन के इस्तेमाल से त्वचा ऑयली नहीं होगी।
  • अगर आप केमिकल से बने फेस वॉश से अपना चेहरा साफ नहीं करना चाहती हैं तो इसके लिए बेसन का उपयोग करें। चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए भी बेसन काम आता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:जानें ऐश्वर्या राय से लेकर सुष्मिता सेन के ब्यूटी सीक्रेट्स

अदिति राव ब्यूटी सीक्रेट

aditi rao beauty secrets

  • स्किन को सन डैमेज से बचाना जरूरी है। यह बात अदिति राव भी जानती हैं। इसलिए वह अपने चेहरे पर हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। सनस्क्रीन लगाने से हमारी त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों के प्रभाव से बची रहती है।
  • बेसन के अलावा अदिति राव हैदरी अपने चेहरे पर दूध लगाती हैं। दूध भी एक अच्छा क्लींजर होता है। इसके उपयोग से त्वचा मॉइश्चराइज होती है।
  • क्या आप अपनी त्वचा पर दही का इस्तेमाल करती हैं? अगर नहीं, तो ऐसा करना शुरू कर दें। अदिती रॉव भी अपनी त्वचा के लिए दही को फायदेमंद मानती हैं।

इसे भी पढ़ें:Celebrity Beauty Tips: त्‍वचा में आएगी जादुई चमक, जरूर अपनाएं यह आसान घरेलू नुस्‍खा

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram and freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।