Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:28 AM IST

होंठों पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल

होंठ हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इसलिए होंठों की सही देखभाल करना जरूरी होता है। साथ ही आपको यह पता होना चाहिए कि होंठों पर कैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
Updated:- 2023-02-20, 07:30 IST
you should not use these things on lips

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम होंठ करते हैं। हमारे होंठ बेहद नाजुक होते हैं। इसलिए आपको होंठों की सही तरीके से केयर करनी चाहिए। आपको अपने होंठों पर किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके होंठ फट सकते हैं। इसके अलावा होंठ काले भी हो जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको अपने लिप्स पर किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

लिपस्टिक

what type of lipstick you should useहमारे होंठ बेहद नाजुक होते हैं। इसलिए इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। साथ ही मौसम का असर भी होंठों पर पड़ता है। लिपस्टिक का क्रेज बढ़ गया है। लिपस्टिक लगाने से चेहरा सुंदर लगता है। साथ ही पूरा लुक भी इन्हांस होता है, लेकिन आपको अपने होंठों पर किसी भी लिपस्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए।

आपको ब्रांडेड लिपस्टिक ही खरीदनी चाहिए, क्योंकि यह आपके होंठों को कम नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आप भी सस्ते के चक्कर में मार्केट से कोई भी लिपस्टिक खरीद लेती हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। इससे आपके लिप्स काले पड़ सकते हैं। कई बार इंफेक्शन भी हो जाता है। आपको ऐसी लिपस्टिक लगानी चाहिए, जो आपके होंठों को मॉइश्चराइज रखे।

इन इंग्रीडियंट्स से बनाए दूरी

lip care tips in hindiलिप केयर प्रोडक्ट्स कई तरह की चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। इसलिए आपको इंग्रीडियंट्स का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे प्रोडक्ट्स न खरीदें जिनमें पैराबेन हो। साथ ही फिनोल, मेन्थॉल और सैलिसिलिक एसिड से बने प्रोडक्ट्स होंठों को ज्यादा ड्राई बनाते हैं। इसके अलावा जिन लिप बाम या वैसलीन में फ्रेग्नेंस होती है, वह भी होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट लगाने से भी स्किन ड्राई हो जाती है। (मुलायम होंठ के लिए उपाय)

इसे भी पढ़ें:गुलाबी और मुलायम होंठों के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट द्वारा बताए गए ये टिप्स

लो क्वालिटी को कहें नो

how to take care lips ()किसी भी चीज की क्वालिटी बेहद मायने रखती है। इसलिए ब्रांड की बात की जाती है। जब बात त्वचा की आती है तो आपको बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहिए। खराब प्रोडक्टस के कारण आपके लिप्स पर रैशेज हो सकते हैं। होंठों का मॉइश्चर खोने लगता है। चाहे लिप बाम हो या स्क्रब आपको अच्छी क्वालिटी का ही खरीदना चाहिए। (लिप स्क्रब कैसे बनाएं)

इसे भी पढ़ें:Makeup Hack : इन दो चीजों से बनाएं घर पर लिप बाम, जानें बनाने का तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

  • आपको अपने होंठों पर बार-बार हाथ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे हाथ गंदे होते हैं, जिसके कारण होंठों पर पिंपल हो जाते हैं।
  • स्मोकिंग न करें। इसके कारण न केवल आपकी उम्र समय से पहले बूढ़ी लगेगी बल्कि आपके होंठ काले पड़ने लगेंगे।
  • क्या आप भी बार-बार अपने होंठों पर जीभ लगाती हैं? ऐसा करना छोड़ दें। इसके कारण होंठ ड्राई होने लगते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।