महिलाओं को आई मेकअप करना काफी पसंद होता है, वे अपनी ड्रेस के हिसाब से अलग-अलग तरह के आई मेकअप करती हैं। बहुत-सी महिलाओं को सिंपल आई मेकअप करना पसंद होता है। वहीं, कई महिलाएं हैवी आई मेकअप करना पसंद करती हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं अपनी आंखों पर आईशैडो लगाना पसंद करती हैं। हालांकि, आई मेकअप कई तरह से किया जाता है जैसे सिंपल लाइनर लगाकर या फिर आईशैडो को अलग-अगल तरह से लगाकर आदि। लेकिन ये आई मेकअप तभी अच्छे लगते हैं, जब इन्हें सही तरीके से आंखों पर अप्लाई किया हो।
लेकिन, हर कोई परफेक्ट आई मेकअपन जैसे आईशैडो, लाइनर आदि नहीं कर पाता। इसलिए हर महिला को आईशैडो लगाने के कुछ टिप्स और ट्रिक्स की जानकारी होनी चाहिए, जो आपको सुंदर दिखाने में काफी उपयोगी होती हैं। लेकिन, अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें आईशैडो लगाने का कोई आइडिया नहीं है। तो आप परेशान ना हो क्योंकि आप इस आर्टिकल में बिगिनर्स के लिए बताए ट्रिक्स को फॉलो कर सकती हैं। ये टिप्स बहुत आसान हैं और इन बेसिक आईशैडो ट्रिक्स को फॉलो करके आप एकदम परफेक्ट आईशैडो लगा सकती हैं।
आई मेकअप करने से पहले लगाएं टेप
आंखों पर आईशैडो लगाना आसान नहीं होता है। खासतौर पर, उन महिलाओं के लिए जो पहली बार आईशैडो लगाने जा रही होती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें आईशैडो लगाना नहीं आता है, तो आप स्कॉच टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि ये टैप आपको परफेक्ट आईशैडो लुक दे सकता है। इसके लिए बस आप अपने आंखों के बाहरी किनारे पर एंगल पर टैप को लगाएं और आईशैडो को इसी शेप के अनुसार लगा लें। इससे आपकी आंखो को एक परफेक्ट लुक मिलेगा और आपका आईशैडो भी आसानी से लग जाएगा।
सही आईशैडो ब्रश का करें चुनाव
आईशैडो लगाने और ब्लैंड करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज आईशैडो ब्रश है। क्योंकि अगर आप परफेक्ट आईशैडो लगाना चाहती हैं, तो आपको सही आईशैडो ब्रश के बारे में पता होना चाहिए। कुछ लड़कियां आईशैडो को लगाने के लिए एक ही ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि एक बार में ही महिलाएं कई कलर के आईशैडो लगाती हैं, तो ऐसे में उन्हें ब्रश को बार-बार धोना पड़ता है। साथ ही, कई महिलाएं शुरुआत में आईशैडो को उंगली से भी लगाती हैं। लेकिन प्रोफेशनल और क्लीन लुक के लिए आप अच्छे आईशैडो ब्रश का ही इस्तेमाल करें। साथ ही, ब्लेंडिंग ब्रश से इसे क्रीजेज पर ब्लेंड करें। अगर ये अच्छी तरह ब्लेंड नहीं होगा, तो कुछ ही देर बाद ये खराब नजर आने लगेगा।
फाउंडेशन से पहले लगाएं आईशैडो
अगर आप पहली बार आईशैडो लगा रही हैं, तो आप चेहरे पर फाउंडेशन लगाने से पहले ही आईशैडो को लगा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आईशैडो आंखों पर लगाते हैं, तो आईशैडो का पाउडर चेहरे पर गिरने लगता है। इसकी वजह से चेहरा पर कलर पाउडर फैल जाता है और चेहरा पूरी तरह से खराब होने लगता है। इसलिए अगर आप फाउंडेशन लगाने के बाद अपनी आंखों पर आईशैडो लगाती हैं, तो आपका पूरा लुक खराब हो जाएगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-आई मेकअप को बनाना है खास, ट्राई करें कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड
हल्के शेड का करें इस्तेमाल
कई महिलाएं शुरुआत में आईशैडो तो ठीक से लगा लेती हैं, लेकिन फिर भी एक परफेक्ट लुक नहीं आ पाता जैसा आना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शुरुआत में कई महिलाएं डार्क शेड का इस्तेमालकरती हैं, जो उनके चेहरे पर अच्छे नहीं लगते हैं। इसलिए आप शुरू में हल्के और सिंपल आईशैडो का इस्तेमाल करें। साथ ही, आप शेड के साथ आईशैडो के कलर कॉम्बिनेशन का भी ध्यान रखें और ज्यादा स्टाइलिश आई मेकअप नहीं करें।
व्हाइट बेस की मदद लें
अगर आप ऐसा आईशैडो इस्तेमाल कर रही हैं, जो पिग्मेंटेड नहीं है तो इसे लगाने से पहले व्हाइट बेस तैयार करें। इसके लिए आप व्हाइट काजल या आईशैडो आईलिड्स पर लगाकर ब्लेंड करें। इसके बाद कलर आईशैडो लगाएं। इससे आपके आईशैडो का शेड अच्छी तरह उभर कर सामने आएगा और आपको मिलेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-डीप स्किन टोन पर आईशैडो लगेगा बेहद ब्यूटीफुल, अगर लगाएंगी कुछ इस तरह
अगर आप आईशैडो लगाने से पहले इन बातों का ध्यान रखेंगी,तो आप एकदम परफेक्ट लुक पा सकती हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and google)