Skincare Tips: बकरीद पर चाह‍िए चांद सा नूर, तो रात में चेहरे पर लगाना शुरू कर दें ये 1 चीज

Eid-Ul-Adha 2026: बकरीद का त्योहार आते ही लड़क‍ियां और मह‍िलाएं अपने कपड़ों, ज्वेलरी और मेकअप की तैयारी शुरू कर देती हैं। साथ ही ग्‍लोइंग स्‍क‍िन पाने के ल‍िए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। तो अगर आप भी बकरीद पर सबसे खूबसूरत द‍िखना चाहती हैं तो हम आपको एक आसान सा घरेलू नुस्‍खा बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-19, 19:30 IST
skin care tips for glowing skin

भारत में बकरीद का त्योहार चांद के दीदार होने के हिसाब से 27 या 28 मई को मनाया जाएगा। मुस्लिम धर्म में इस त्योहार का खास महत्व है। ईद की तरह ही बकरीद पर महिलाएं और लड़कियां अपने लुक में कोई कमी नहीं रहने देना चाहती हैं। कपड़ों के साथ-साथ स्किन केयर का भी खास ख्याल रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी बकरीद पर चांद सा निखार पाना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर एक आसान सा नुस्खा बता रही हैं।

अगर आप भी अभी से ये नुस्खा अपनाती हैं तो बकरीद तक आपको चांद सा नूर मिल सकता है। जी हां, बस इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए इस नुस्खे के बारे में जानते हैं-

glowing skin

क्या है ये आसान सा नुस्खा?

इस आसान स्किन केयर तरीके में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में होता आ रहा है। दरअसल, इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ये स्किन को हाइड्रेट रखने, ठंडक महसूस कराने और फ्रेश लुक देने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- K-Glass Skin: शीशे जैसा न‍िखार पाने के ल‍िए 10 रुपये में बनाएं नेचुरल फेस वॉश, खि‍ल उठेगा चेहरा

रात में ही करें इस्तेमाल

कोई भी स्किन केयर करना हो, उसे हमेशा रात में ही करना चाहिए क्योंकि रात में ही स्किन को आराम मिलता है। ऐसे में जब आप स्किन केयर में कोई भी चीज इस्तेमाल करती हैं तो चेहरा लंबे समय तक धूल और धूप के संपर्क में नहीं आता है। इससे ये ज्यादा असरदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Korean Hair Care: सिर्फ इस 1 चीज से बाल बन सकते हैं लंबे और चमकदार, आज ही आजमाकर देखें

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से साफ कर लें।
  • अब थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें।
  • इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
  • इसे लगाने के बाद कम से कम दो मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें
  • अब इसे रातभर के लिए लगा रहने दें।
  • सुबह जब आप सोकर उठे तो नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें।

glowing skin (2)

अगर आप ये नुस्खा आजमाती हैं तो इससे स्किन ज्यादा फ्रेश लगती है। साथ ही चेहरे की ड्राईनेस भी कम होती है और आपका चेहरा ग्लोइंग नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन

इन बातों का रखें ध्यान

  • एलर्जी की समस्या है तो इस्तेमाल न करें।
  • पहली बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें।
  • बाजार वाला एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें
  • फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से पहले पत्तियों को अच्छे से धो लें

यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 के इस नुस्खे से घर पर बनाएं सबसे सस्‍ती कोरियन क्रीम, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा निखार

तो अगर आप भी बकरीद पर चांद सा नूर पाना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आ सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।