चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाता है अंडा, इस्तेमाल का तरीका जानें

प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर अंडा सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसलिए रोजाना अंडे खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही यह बात भी आप जानती हैं कि अंडा हमारे बालों के लिए बहुत अच्छा होता है और बालों को शाइनी बनाने के लिए कई महिलाएं इसका इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि अंडा चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में भी काफी मददगार होता है तो आपको लगेगा कि हम कैसी बातें कर रहे हैं, अंडे को भला कोई चेहरे पर कैसा लगा सकता है।
लेकिन यह बिल्कुल सही है, अंडे में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं। अगर अंडे को फेस मास्क या पैक के रूप में चेहरे पर इस्तेमाल किया जाए तो आपकी त्वचा को टाइट करने के साथ-साथ चेहरे पर ग्लो आता है। इसके अलावा यह त्वचा की कई समस्याओं जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन्स, कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, ब्लैकहैड्स को दूर करने में मदद करता है और इससे चेहरे के कालेपन को भी दूर किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको चेहरे पर अंडा लगाने के फायदे और सही तरीके से लगाने के उपायों के बारे में बता रहे हैं। अगली बार जब भी आप अपने बालों को शाइनी बनाने के लिए अंडा लगाएं तो थोड़े से अंडे को बचाकर उसका पैक बनाकर चेहरे पर भी लगा लें।
चेहरे पर अंडा लगाने के फायदे
- अंडे में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फैटी एसिड होते हैं, जो डैमेज त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं। इसे लगाने से त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और लटकती त्वचा से भी निजात मिलती है।
- अंडा चेहरे पर दिखने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
- अंडे का सफेद भाग त्वचा को टाइट और टोन करने में मदद करता है। अंडे के सफेद भाग में एल्बुमिन नामक प्रोटीन पाया जाता है जो यह त्वचा की सतह पर बड़े पोर्स को छोटा करके त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें:अंडों से केवल yummy omelettes ही नहीं बनते बल्कि स्किन भी बनती है एक्ने फ्री
अनचाहे बालों के लिए अंडे का फेस पैक
सामग्री
- अंडे की सफेदी-1
पैक बनाने और लगाने का तरीका
- अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो अंडे के सफेदी की मदद से इससे नेचुरली राहत पाई जा सकती है।
- इसके लिए एक बाउल में अंडे का सफेद हिस्सा लेकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- फिर इसे ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं।
- अब एक टिशू पेपर को काटकर इस पर ब्रश से अंडा लगाएं।
- फिर इसे अपने चेहरे पर चिपकाएं।
- जब ये पूरी तरह से ड्राई हो जाए, तो धीरे-धीरे करके इसे हटा लें।
- ऐसा करने से चेहरे के अनचाहे बाल गायब हो जाएंगे।
झुर्रियों के लिए अंडे का फेस पैक
अगर आप अपनी उम्र से कम दिखना चाहती हैंं तो अंडेे का एंटी-एजिंग पैक इसका सबसे अच्छा इलाज है।
सामग्री
- चावल का पाउडर- 2 चम्मच
- बादाम पाउडर- 1 चम्मच
- अंडे की जर्दी- 1
- नींबू का रस- कुछ बूंदें
पैक बनाने और लगाने का तरीका
- पैक बनाने के लिए चावल का पाउडर, बादाम पाउडर, अंडे की जर्दी और नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बनाएं।
- इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- जब यह अच्छी तरह से ड्राई हो जाए तो इसे धो लें।
- नियमित रूप से इसे लगाने से आपको चेहरे पर फर्क महसूस होगा।
चेहरे के पोर्स टाइट करने के लिए अंडे का पैक
अंडा चेहरे के बढ़े हुए ओपन पोर्स को बंद करने में बेहद मददगार है।
सामग्री
- अंडे की सफेदी- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
पैक बनाने और लगाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए एक कटोरी में अंडे का सफदे हिस्सा लें।
- इसमें नींबू का रस अच्छी तरह से निचोड़ लें।
- अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15 बाद इसे धो लें।
- हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपके चेहरे के ओपन पोर्स टाइट हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें:अंडे के ऐसे 5 घरेलू नुस्खे जो आपकी झुर्रियों से लेकर चेहरे के बाल सब करेंगे कम
अंडा आपकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए सबसे सस्ता और अच्छा उपाय है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अंडा त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना न केवल आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाता है बल्कि त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। अब आप भी बिना देरी के जरूरत के हिसाब से अंडे का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं और फर्क देखें। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepikcom
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।



