नाखूनों के आसपास की स्किन न‍िकलने से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार तरीके

बदलते मौसम, ड्राइनेस या डिटर्जेंट से नाखूनों के आसपास की स्किन निकलने लगती है। इसे खींचने के बजाय गुनगुने पानी, मॉइश्चराइजर, ग्लव्स और सही देखभाल से आसानी से ठीक किया जा सकता है।
Updated:- 2026-10-17, 17:00 IST
effective ways to treat peeling skin around nails

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में नाखूनों का भी बड़ा रोल होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है क‍ि बदलते मौसम में नाखूनों के किनारे की स्किन सूखकर निकलने लगती है। कभी छोटी-सी खाल बाहर निकली दिखती है, तो कभी उसके फटने से दर्द भी होने लगता है। ऐसे में बार-बार उस स्किन को खींचने या दांतों से काटने का मन करता है, लेकिन ऐसा करने से दर्द और भी बढ़ जाता है।

दरअसल, नाखूनों के आसपास की स्किन निकलने की एक आम वजह ड्राइनेस हो सकती है। बार-बार हाथ धोने, बर्तन साफ करने और लगातार साबुन या क्लीनर का इस्तेमाल करने से भी हाथ ड्राई होने लगते हैं। इसी कारण नाखूनों के पास की स्‍क‍िन भी नि‍कलती है, लेक‍िन अच्‍छी बात तो यह है क‍ि घर पर कुछ आसान तरीकों से इससे राहत पा सकती हैं। बर्तन धोते समय ग्लव्स पहनना, रात में मॉइश्चराइजर लगाना जैसी आदतें आपकी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

effective ways to treat peeling skin around nails (1)

image credit- shutterstock

नाखूनों के आसपास की स्किन क्यों निकलती है?

नाखूनों के किनारे की स्किन फटने या बाहर निकलने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। सबसे आम वजहों में स्किन की ड्राइनेस और बार-बार पानी या सफाई वाले प्रोडक्ट्स के संपर्क में आना होता है।

  • हाथों को बार-बार धोने या सैनिटाइजर इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो जाती है।
  • लंबे समय तक पानी और डिटर्जेंट के संपर्क में रहने से भी नाखूनों के आसपास की स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
  • कुछ साबुन और क्लीनर स्किन का नेचुरल ऑयल कम कर देते हैं।
  • नाखूनों के पास निकली खाल को दांतों से काटना या हाथ से खींचने पर भी स्किन और ज्‍यादा ख‍िंच जाती है।

यह भी पढ़ें- नाखूनों के पास की त्वचा बार-बार क्यों छिलती है, जानें 'Hangnails' से कैसे करें बचाव?

नाखूनों के आसपास की स्किन की देखभाल के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर आप चाहती हैं क‍ि बदलते मौसम में आपके नाखून के आसपास की स्‍क‍िन खि‍ंचे नहीं और सही सलामत रहे, तो कुछ आसान आदतें अपना सकती हैं।

1. मॉइश्चराइजर या पेट्रोलियम जेली लगाएं

अगर नाखूनों के आसपास की स्किन ड्राई रहती है, तो उसे नमी देना जरूरी है। ऐसे में हाथ धोने के बाद और रात में सोने से पहले हाथों पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इसे नाखूनों के किनारों पर भी लगाएं। इससे स्‍क‍िन में नमी बनी रहती है।

2. गुनगुने पानी में उंगलियां रखें

अगर नाखून के किनारे थोड़ी-सी खाल बाहर निकली हुई है, तो उंगली को कुछ मिनट गुनगुने पानी में रखें। इससे वह नरम हो जाएगी। इसके बाद हाथ को साफ तौलिए से सुखाएं और मॉइश्चराइजर लगाएं। बस ध्‍यान रखें क‍ि पानी बहुत गर्म न हो, क्योंकि इससे ड्राइनेस और ज्‍यादा बढ़ सकती है।

effective ways to treat peeling skin around nails (2)

image credit- magnific

3. निकली हुई खाल को खींचने से बचें

नाखून के पास निकली स्किन को खींचना ही सबसे बड़ी गलती होती है। ऐसा करने से स्किन और फट सकती है, खून निकल सकता है और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में यह गलती न करें।

4. बर्तन धोते समय ग्लव्स पहनें

अगर आप रोज बर्तन धोती हैं या घर की सफाई के लिए क्लीनर इस्तेमाल करती हैं, तो हाथों की सुरक्षा का ध्यान रखें। ऐसे काम करते समय वॉटरप्रूफ ग्लव्स पहन लें। काम खत्म होने के बाद हाथ धोकर अच्छी तरह सुखाएं और क्रीम लगा लें।

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

नाखूनों के आसपास की स्किन का निकलना हमेशा सिर्फ ड्राइनेस की वजह से नहीं होता है। अगर उस जगह रेडनेस, सूजन, तेज दर्द, गर्माहट या पस दिखाई दे, तो इसे इग्‍नोर न करें। अगर परेशानी बार-बार हो रही है या घरेलू देखभाल के बाद भी ठीक नहीं हो रही, तो एक्‍सपर्ट से जाकर म‍िल लें।

यह भी पढ़ें- Winter Hand Care Tips: सर्दियों में बहुत ज्‍यादा ड्राई हो जाते हैं हाथ? फॉलो करें ये 6 टिप्स, मक्खन जैसे हो जाएंगे मुलायम

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। किसी भी स्किन एलर्जी, संक्रमण या गंभीर समस्या के मामले में डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

image credit- magnific

FAQ
क्यूटिकल ऑयल क्या काम करता है?
क्यूटिकल ऑयल नाखूनों की गहरी नमी लौटाता है। यह स्किन को फटने से रोकता है और नाखूनों को मजबूत व चमकदार बनाता है।
किस विटामिन की कमी से स्‍क‍िन निकलती है?
विटामिन B, C और E की कमी से नाखूनों के पास की स्किन सूखने और फटने लगती है। सही डाइट लेना जरूरी है।
क्या नेल पॉलिश रिमूवर से स्किन छिलती है?
हां, एसिटोन वाले रिमूवर का ज्यादा इस्तेमाल स्किन को सूखा देता है। इससे बचने के लिए हमेशा नॉन-एसिटोन रिमूवर ही चुनें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।