herzindagi
Dark circle home remedies

अंडर आई डार्क सर्कल को दूर करने के लिए ट्राई करें ये आसान तरीके

आंखों के नीचे डार्क सर्कल बढ़ गए हैं और आपको इनका कोई भी उपाय सूझ नहीं रहा है, तो आप यहां बताए गए आसान तरीकों को एक बार ट्राई करें।
Editorial
Updated:- 2023-06-14, 11:21 IST

खूबसूरत दिखना हर महिला को पसंद होता है। इसकी शुरुआत होती है चेहरे से। लोगों की सबसे पहले नजर आपके चेहरे पर जाती है। भले ही आपके चेहरे की रंगत इतनी आकर्षक न हो लेकिन अगर आपकी आंखें खूबसूरत होंगी तो हर कोई उसी से आपकी खूबसूरती का अंदाजा लगा लेगा।

वहीं दूसरी ओर अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल होंगे तो चेहरा बिल्कुल डल नजर आएगा। वैसे तो महिलाएं इन्हें छुपाने के लिए मेकअप करती हैं। लेकिन कई बार उससे भी ये सही तरीके से नहीं छुपते। ऐसे में आप यहां बताए गए आसान तरीके को ट्राई कर सकती हैं। ये होममेड तरीके हैं जिन्हें आप कभी भी अपनी आंखों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

टमाटर और नींबू का करें इस्तेमाल

Tomato dark cirlce

टमाटर न सिर्फ स्किन को कोमल बनाता है बल्कि डार्क सर्कल को भी कम करता है। इसके लिए आपको टमाटर का जूस लेना है। इसमें नींबू का रस मिलाना है। फिर इस मिक्सचर को आंखों पर लगाना है। इसे 10 मिनट तक आंखों पर लगा रहने दें। आप इसे दिन में एक से दो बार आंखों में लगा सकती हैं। धीरे-धीरे डार्क सर्कल कम होने लगेंगे।

टिप्स: इसे आप रोजाना सुबह और शाम भी आंखों पर अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट ने बताए डार्क सर्कल को ठीक करने के 3 उपाय, आप भी जानें

गुलाब जल का करें इस्तेमाल

Rose water for dark circle

जैसे दूध स्किन और आंखों के लिए काफी लाभकारी होता है, वैसे ही गुलाब जल (गुलाब जल के फायदे) का भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल स्किन के लिए किया जाता है। इसके लिए आपको एक कटोरी में गुलाब जल और दूध को बराबर मात्रा में मिलाना है। फिर रूई की मदद से आंखों पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक रूई को हटाकर पानी से साफ कर लें।

टिप्स: इसे हफ्ते में एक 2-3 बार चेहरे पर लगाएं और इस समस्या से छुटकारा पाएं।

यह विडियो भी देखें

यहां बताए गए नुस्खे आसान के साथ-साथ काफी लाभकारी होते हैं। आप रोजाना भी इसका इस्तेमाल अपनी स्किन और आंखों पर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स को कम करेगा यह एक घरेलू उपाय

नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर उसका प्रयोग करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।