गुलाब जल में मिलाएं ये चीजें, पाएं अनगिनत फायदे

चेहरे पर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें गुलाब जल शामिल है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है यह जल गुलाब की मदद से बनाया जाता है। इसके उपयोग से त्वचा को अनगिनत फायदे मिलते हैं।
आंखों की सूजन को कम करने से लेकर पोर्स को श्रिंक करने तक के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गुलाब जल में आप ऐसी कौन-सी चीजें मिला सकती हैं, जिससे त्वचा हेल्दी रहेगी।
पाएं स्पॉटलेस स्किन
अगर आपकी स्किन पर मुंहासे, डार्क स्पॉट्स या पिगमेंटेशन है तो आप चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर
- 1 चम्मच शहद
क्या करें?
- एक छोटे बाउल में 1 चम्मच गुलाब जल, ऑरेंज पील पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं।
- अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिंगरटिप पर थोड़ा सा पेस्ट लें और इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
- जब यह पेस्ट सूख जाए, तब सादे पानी से चेहरा धो लें।
- त्वचा को धोने के बाद एलोवेरा जेल या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- सुबह और शाम गुलाब जल से बने इस पैक का उपयोग करें। हफ्ते में तीन बार
- इस पैक के उपयोग से आपकी स्किन स्पॉटलेस नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें:चमकदार त्वचा के लिए गुलाब जल के साथ मिलाएं ये 1 चीज और फिर देखें कमाल
इस पैक के फायदे
- संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो चेहरे पर मौजूद दाग को हल्का करने में मदद करता है।
- चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करने से त्वचा मॉइश्चराइज रहती है। इसलिए अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकती है।
- गुलाब जल के उपयोग से आपकी स्किन फ्रेश नजर आएगी। (स्पॉटलेस स्किन के लिए टिप्स)
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इस पैक के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें:गुलाब जल से बनाएं टोनर, जानें इसके फायदे
ग्लोइंग स्किन
क्या चाहिए?
- 2 चम्मच बेसन
- 3-4 चम्मच गुलाब जल
क्या करें?
- 2 चम्मच बेसन में 3-4 चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
- गाढ़ा पेस्ट बना लें, ताकि यह त्वचा पर अच्छे से लग जाए।
- आप ग्लोइंग स्किन के लिए इस पेस्ट का उपयोग कर सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले चेहरे को अच्छे से क्लींज कर लें।
- अब ब्रश की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें।
- पेस्ट सूखने के बाद थोड़ा से पानी की मदद से चेहरे को रब करें और त्वचा को साफ कर लें।
- चेहरे को तौलिया की मदद से पोंछ लें और आखिर में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे
- त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस रखने के लिए आपको गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए।
- टोनर के रूप में भी आप गुलाब जल का उपयोग कर सकती हैं। गुलाब जल स्किन को टोन करने में मदद करेगा।
- स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल एक अच्छा ऑप्शन है। इसके उपयोग से ड्राई स्किन नम होने लगेगी।
- अगर आपकी आंखों में सूजन रहती है तो गुलाब जल फायदेमंद होगा। गुलाब जल में कॉटन पैड भिगोएं और इसे अपनी आंखों के ऊपर कुछ देर लगाकर रखें। इसके उपयोग से सूजन कम हो जाती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।