Cracked Heels Remedy: देसी घी का इस्तेमाल कर ऐसे बनाएं फटी एड़ी को मुलायम, जानें सही और आसान तरीका

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाओं को स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में त्वचा सम्बंधित परेशानी का सामना करती हैं खासकर फटी एड़ी से परेशान हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी फटी एड़ी को कोमल बना सकते हैं।
फटी एड़ी के लिए देसी घी का नुस्खा
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि सर्दी के मौसम में अधिकतर महिलाओं की स्किन रूखी और बेजान होने लगती हैं। कुछ महिलाओं को तो ठंड की वजह से फटी एड़ी का भी सामना करना पड़ता है, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है।

देसी घी और एलोवेरा से बनाएं खास पेस्ट
अगर आप भी सर्दी के मौसम में फटी एड़ी से परेशान हैं, तो अब देसी घी से एड़ी को कोमल और मुलायम बना सकती हैं। देसी घी से आप एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं, जो आपकी एड़ी को सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
पेस्ट बनाने के लिए सामग्री -
- देसी घी
- मलाई
- एलोवेरा जेल
- ग्लिसरीन
पेस्ट बनाने का तरीका
- आप आसानी से घर पर फटी एड़ी को मुलायम बनाने के लिए पेस्ट बना सकती हैं।
- इस खास पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में थोड़ा एलोवेरा जेल लें।
- अब एक बर्तन में घी को हल्का गुनगुना करें और एलोवेरा जेल में मिला दें।
- दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इसमें थोड़ी मलाई और ग्लिसरीन मिक्स कर दें।
- अब सभी सामग्री को तब तक फेंटे, जब तक की यह गाढ़ा न हो जाएं।
![2 - 2025-12-12T143842.759]()
- अब आपका पेस्ट बनकर तैयार है। आप इसे रात में सोने से पहले अपनी एड़ी पर लगा सकती हैं।
- आप इस पेस्ट को एड़ी पर कम से कम 40 मिनट तक लगा कर रखें या रातभर लगा रहने दें।
- आप इस पेस्ट का एक हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Winter Skin Care: सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए ऐसे इस्तेमाल करें एलोवेरा जेल और नारियल तेल, स्किन बनेगी मुलायम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
