Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

Winter Skin Care: सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए ऐसे इस्तेमाल करें एलोवेरा जेल और नारियल तेल, स्किन बनेगी मुलायम

Winter Skin Care: अगर आप भी सर्दियों में अपनी स्किन को स्वस्थ रखना चाहती हैं और स्किन प्रॉब्लम को कम करने के लिए उपाय तलाश रही हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम समय में एलोवेरा जेल और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-12-08, 18:51 IST
image

सर्दियों में चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं स्किन को स्वस्थ रखने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं अलग-अलग तरह के स्किन ट्रीटमेंट भी करवाती हैं। अगर आप भी सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो अब आप एलोवेरा जेल और नारियल तेल का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।

चेहरे के लिए नारियल तेल और एलोवेरा जेल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती हैं, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है।

नारियल तेल और एलोवेरा जेल वाला पेस्ट

अगर आप भी ठंड के मौसम में अपनी स्किन को स्वस्थ और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप एलोवेरा जेल और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह दोनों चीजें स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में। सबसे पहले आप इन दोनों चीजों से एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री लगेगी। जैसे - 

3 - 2025-12-08T180416.632

यह भी पढ़ें:  DIY Body Cream:  महंगे लोशन के बजाय ट्राई करें ये खास घर बना बॉडी क्रीम, सर्दियों में स्मूथ बनेगी स्किन

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

पेस्ट बनाने का तरीका

  • एक्सपर्ट ने आगे कहा कि आप आराम से घर पर रहकर पेस्ट बना सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, नारियल तेल और गुलाब जल निकाल लें।
  • इन सभी सामग्री को मिक्स कर आप इसका पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस पेस्ट को आप कम से क 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें, फिर चेहरे को धो लें।
  • यह पेस्ट आपकी स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।
  • आप इस पेस्ट का एक हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं।


    1 - 2025-12-08T180415.072

नारियल तेल और एलोवेरा जेल

इसके अलावा आप चाहे तो नारियल तेल और एलोवेरा जेल दोनों को मिक्स कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाकर सो सकती हैं। इससे भी आपको काफी हद तक फायदा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  होठों की ड्राइनेस से आप भी हैं परेशान, तो इस एक चीज को हफ्ते भर लगाने से मिलेगा आराम

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।